होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया ये आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया ये आरोप

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत के पिता ने यह एफआईआर पटना के राजीव नगर थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया है।

पटना (मध्य क्षेत्र) के आईजी संजय सिंह ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।' आपको बता दें कि सुशांत के निधन के डेढ़ महीने बाद भी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने खुदकुशी किस वजह से की थी। इस बीच सुशांत के फैन्स और अन्य कई सेलिब्रिटीज का कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म में ये एक्टर बनेगा नेपो किंग, फर्स्ट लुक रिलीज


संबंधित समाचार