होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Surya Grahan 2021: 4 दिसंबर को है सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक लगेगा या नहीं

Surya Grahan 2021: 4 दिसंबर को है सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक लगेगा या नहीं

 

साल 2021 समाप्त होने में अब केवल एक माह शेष रह गया है। सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लगने वाला है। यह इस साल  का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण है। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। 

भारत में सूतक काल
आपको बता दें सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय
सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें- Surya and Chandra Grahan : साल 2022 में कुल कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे, जानें भारत का सही समय


संबंधित समाचार