होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दुबई एक्सपो में दिखाई जाएगी, हरियाणा के पूर्व सरपंच पर बनी 'सनराइज डाक्यूमेंट्री'

दुबई एक्सपो में दिखाई जाएगी, हरियाणा के पूर्व सरपंच पर बनी 'सनराइज डाक्यूमेंट्री'

 

हरियाणा: जींद के गांव बीबीपुर के सरपंच रहे सुनील जागलान (Sunil Jaglan) पर केंद्रीय डॉक्यूमेंटरी फिल्म (Documentary Film) सनराइज को रविवार को दुबई एक्सपो के लिए चुना गया है, जिसका प्रीमियर 26 नवंबर को दुबई में किया जाएगा। इस फिल्म में सुनील जागलान के सरपंच पद से महिला सशक्तिकरण की यात्रा से लेकर राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गांवों में उनके बीबीपुर मॉडल ऑफ वुमेन एम्पॉवरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट (Bibipur Model of Women Empowerment and Village Development) तक हर कार्य को दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें सुनील जागलान द्वारा खाप पंचायतों में महिलाओं को शामिल करने का संघर्ष एवं मेवात में किए जा रहे महिला सशक्तिकरण को विशेष तौर पर दर्शाया है। सनराइज फिल्म को विभा बक्शी ने डायरेक्ट किया है जिन्हें इससे पहले निर्भया केस पर आधारित फिल्म डॉटर ऑफ मदर इंडिया के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के निदेशक सुनील जागलान के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर किए गए कार्य सीरियल के रूप में देखने को मिलेंगे। इसमें सुनील जागलान को महिलाओं को अधिकारों के लिए लड़ते हुए दिखाया गया है। अभी राष्ट्रपति द्वारा गुरुग्राम व मेवात के गोद लिए सौ गांवों में भी सुनील जागलान द्वारा बनाया मॉडल ऑफ विमेन एंपावरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट को लागू किया गया है और यहां पर महिला सशक्तिकरण के द्वारा ग्रामीण विकास कर रहे हैं जिसका असर इन क्षेत्रों में दिख रहा है। सुनील जागलान द्वारा यहां लाडो पुस्तकालय (Lado Library) को तैयार करवाया जा रहे हैं और घूंघट कुप्रथा को समाप्त करने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंटरी में सकारात्मक पुरुषों द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana: नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान पर हमला, गुस्साए लोगों ने जाम किया रोड


संबंधित समाचार