होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुनील गावस्कर ने धोनी के संन्यास पर दिया बड़ा बयान, कही ये बात

सुनील गावस्कर ने धोनी के संन्यास पर दिया बड़ा बयान, कही ये बात

 

टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है अब टीम मैनेजमेंट को एस एस धोनी के अलावा दूसरे विकल्प तलाशने चाहिए। सुनील गावस्कर ने ये बात एक चैनल से बातचीत के दौरान कही।

गावस्कर ने कहा, कोई भी नहीं जानता कि MSD के दिमाग में क्या है। केवल वही बता सकते हैं कि वह भारतीय क्रिकेट के साथ अपने भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह अब 38 वर्ष हो गए हैं। भारत को आगे देखना चाहिए क्योंकि अगले टी 20 विश्व कप तक वह 39 साल के हो जाएंगे।

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, मैं भी धोनी पर पूरा विश्वास करता हूं और दूसरे लाखों प्रशंसकों की तरह मैं भी मानता हूं कि उन्हें बिना किसी दबाव के बाहर जाना चाहिए। उन्हें अपनी शर्तों पर बाहर जाना चाहिए। सुनील गावस्कर का बयान ऐसे वक्त में आया है जब एम एस धोनी के संन्यास को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हाल में ही धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ और अभी चल रहे साउथ अफ्रीका सीरीज से भी वह बाहर रहे। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने धोनी के संन्यास की बात को खारिज करते हुए कहा था कि उम्र महज एक आकड़ा है। कोहली ने कहा था, आप चाहे मानें या नहीं अनुभव हमेशा से मायने रखता है। कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा भर है। यहां तक की धोनी ने भी अपने करियर में इस बात को कई बार साबित किया है।


संबंधित समाचार