होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिका के मिशिगन हाई स्कूल में छात्र ने चलाई गोली, 3 की मौत, 8 घायल

अमेरिका के मिशिगन हाई स्कूल में छात्र ने चलाई गोली, 3 की मौत, 8 घायल

 

अमेरिका (America) के मिशिगन हाई स्कूल (Michigan High School) में अचानक गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। यह गोलियां एक 15 साल के स्टूडेंट ने चलाई है, जिसमें 3 छात्रों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। मामले में अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल आरोपी के गोली चलाने की वजह साफ नहीं है। लेकिन यह साफ है कि वह गोली चलाने के इरादे से स्कूल आया था। अधिकारियों ने अब तक आरोपी छात्र का नाम नहीं बताया है। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया है।

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट अनुसार यह हादसा अमेरिकी समय के मुताबिक 30 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे हुआ था। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। इस हमले में मरने वालो की पहचान 16 वर्षीय टेट मायरे, 14 वर्षीय हाना सेंट जुलियाना और 17 वर्षीय मैडिसिन बाल्डविन के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया है कि टेट मायरे की मौत हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई थी।

इस पर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी लड़के के पिता ने 26 नवंबर की रात 9 मिमी सिग सॉयर (बंदूक) खरीदा था। हालांकि अब तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उस आदमी ने बंदूक क्यों खरीदी थी। मामले में अधिकारियों को एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के बारे में बताया गया था जिसमें कहा गया था कि करीब 1700 बच्चे वाले स्कूल में गोली चलने की धमकी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि हमले के बाद तक उन्हें अफवाहों के बारे में पता ही नहीं था। पुलिस ने बताया है कि हिरासत में किए गए छात्र का पिछला कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

यह भी पढ़ें- पहली बार बांग्लादेश में एक ट्रांसजेंडर बनी मेयर


संबंधित समाचार