होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

100 मिसाइलें बनाने की क्षमता, चीन से बांग्लादेश भेजा जा रहा 405 टन विस्फोटक इंडोनेशिया ने पकड़ा

100 मिसाइलें बनाने की क्षमता, चीन से बांग्लादेश भेजा जा रहा 405 टन विस्फोटक इंडोनेशिया ने पकड़ा

 

Indonesia Bangladesh Cargo Ship Rocket: इंडोनेशियाई नौसेना ने बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट जा रहे एक चीनी जहाज को जब्त किया है। इसे करीब दो हफ्ते पहले इंडोनेशिया के तटीय जल क्षेत्र बेवलावान में पकड़ा गया। इस जहाज में 405 टन सोडियम परक्लोरेट मिला है। यह एक शक्तिशाली ऑक्सीडाइजिंग रसायन है, जिसका इस्तेमाल औद्योगिक प्रक्रियाओं और विस्फोटक बनाने में किया जाता है। सोडियम परक्लोरेट से खासतौर से रॉकेट प्रोपेलेंट और विस्फोटकों वाली मिसाइलें तैयार की जा सकती थीं।

जहाज में लदे 405 टन सोडियम परक्लोरेट से 100 मिसाइलें तैयार की जा सकती हैं। इस घटनाक्रम ने खासतौर से भारत की चिंता बढ़ाई है। इससे ये सवाल खड़े होता है कि आखिर चीन की बांग्लादेश में क्या करने की कोशिश है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक भेजने के पीछे क्या भारत में, खासतौर से पूर्वोत्तर भारत में कोई हलचल करने का इरादा तो नहीं है।

जहाज में 40 लाख सिम कार्ड

इंडोनेशियाई समाचार पोर्टल वासपाडा आईडी ने बताया है कि कोमोरोस के झंडे वाले जहाज एमवी स्टार लाइन को 7 नवंबर को देश की नेनी ने उस समय रोक लिया गया, जब वह चीन से बांग्लादेश जा रहा था। अब यह (पिछले 15 दिनों से) बेलावान के पास खड़ा है। इसमें 405 टन सोडियम परक्लोरेट के साथ अलावा करीब 40 लाख सिम कार्ड लदे हैं।

एमवी स्टार लाइन नाम का यह जहाज 12 सितंबर को चीन के लियानयुनगांग से चला था। इंडोनेशियाई नौसेना ने इसे बेलावान के पास रोका और फिर उत्तरी सुमात्रा (इंडोनेशिया) के मेदान जिले के बंदरगाह पर ले जाकर खड़ा करवा दिया। बेलावान, सुमात्रा के उत्तर-पूर्वी तट पर मलक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ मलक्का) के पास स्थित है।

खेप को लेकर चीजें साफ नहीं

यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि मोंगला बंदरगाह पर सोडियम परक्लोरेट और सिम कार्ड की यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी। 7 नवंबर को रोके जाने के बाद पता चला कि 'स्टार लाइन' जहाज ईंधन भरवाने के लिए बेलावान बंदरगाह पर रुका था। जहाज की गहन तलाशी लेने पर, उस पर मौजूद सभी 36 कंटेनरों को जब्त कर लिया गया।

इसके कुल 36 कंटेनरों में से 15 कंटेनरों में 405 टन सोडियम परक्लोरेट है। इसी जहाज पर लाखों की संख्या में खाली 4G LTE सिम कार्ड मिलने से इस जांच का एक नया पहलू सामने आया है।बड़ी मात्रा में औद्योगिक रसायनों और लाखों टेलीकॉम सिम कार्डों को एक साथ ले जाने से इस शिपमेंट के व्यावसायिक उद्देश्य, इसके मालिकाना हक और इसे आगे कहां वितरित किया जाना था, इन सब पर सवाल खड़े होते हैं।
 


संबंधित समाचार