होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

छुट्टी पर भेजे गए महाराष्ट्र गृह विभाग के विशेष सचिव, वाधवा फैमिली को दी थी महाबलेश्वर जाने की इजाजत

छुट्टी पर भेजे गए महाराष्ट्र गृह विभाग के विशेष सचिव, वाधवा फैमिली को दी थी महाबलेश्वर जाने की इजाजत

 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर गृह विभाग के सचिव पर राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। वाधवा परिवार को मुंबई से महाबलेश्वर जाने की इजाजत देने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह विभाग के विशेष सचिव और एडिशनल डीजीपी अमिताभ गुप्ता को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने है।

अनिल देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद अमिताभ गुप्ता, प्रधान सचिव (विशेष) को जांच होने तक तत्काल प्रभाव से अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सके।'

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन जारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामलों के साथ मुंबई वायरस का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1 हजार के पार हो गया है। ऐसे में एक तरफ जहां सरकार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है वहीं राज्य के गृह विभाग ने चार कारों के साथ बिजनेस समूह वाधवा ग्रुप (HDIL, DHFL कंपनी) के परिवार के काफिले को मुंबई से महाबलेश्वर जाने की इजाजत दे दी।

वाधवा परिवार के सदस्य, नौकर और बॉडीगॉर्ड सहित 23 लोग चार गाड़ियों के काफिले में महाबलेश्वर रवाना हुए और महाबलेश्वर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भीड़ देखकर पुलिस स्टेशन में शिकायत की जिसके बाद सभी को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें- अप्रैल के अंत तक कोरोना वायरस से राहत मिलने की उम्मीद, मोदी सरकार ने बनाया तीन चरणों वाला प्लान


संबंधित समाचार