होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अप्रैल के अंत तक कोरोना वायरस से राहत मिलने की उम्मीद, मोदी सरकार ने बनाया तीन चरणों वाला प्लान

अप्रैल के अंत तक कोरोना वायरस से राहत मिलने की उम्मीद, मोदी सरकार ने बनाया तीन चरणों वाला प्लान

 

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इस वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस बीच अब कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने तीन चरणों वाली रणनीति बनाई है। इसके लिए तीन चरणों की एक योजना भी तैयार की जा रही है। इसका पहला चरण इस साल जून तक चलेगा, जिसमें विशेष कोविड-19 अस्पतालों का निर्माण, आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर वाले आईसीयू, पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट और एन 95 मास्क पर फोकस रहेगा।

वही, दूसरा चरण जुलाई 2020 से मार्च 2021 तक और उसके बाद तीसरा चरण अप्रैल 2021 से मार्च 2024 तक हो सकता है। इस दौरान राज्यों को केंद्र से जो इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयरनेस पैकेज दिया जा रहा है, उसका उपयोग किया जाएगा। केंद्रीय सहायता वाले इस पैकेज से राज्यों पर बोझ कम होगा।

दरअसल , केंद्र का मानना है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लंबी चलेगी। ऐसे में ये प्रोजेक्ट केंद्र और राज्यों से कई दौर के संवाद के बाद सामने आया है। बता दें कि राज्य सरकारों की ओर से कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए केंद्र से लगातार स्पेशल पैकेज की मांग की जा रही है। ये मुद्दा प्रधानमंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान भी उठा था।

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6412 हुई, अब तक 199 लोगों की मौत


संबंधित समाचार