होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'भारत जोड़ो यात्रा' में सोनिया गांधी की एंट्री, राहुल के साथ की पदयात्रा 

'भारत जोड़ो यात्रा' में सोनिया गांधी की एंट्री, राहुल के साथ की पदयात्रा 

 

कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी भाग लिया है। कर्नाटक के मांड्या जिले में इस यात्रा के 29वें दिन सोनिया गांधी शामिल हुई। सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य की वजह से इस यात्रा में ज्यादा देर तक शिरकत नहीं की। वह सिर्फ 3 किलोमीटर तक इस पदयात्रा के साथ चली।

मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से सोनिया गांधी ने पदयात्रा आरंभ की। सोनिया गांधी का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करने का कारण इसका देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा "यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुईं हैं। इससे कर्नाटक में पार्टी और मजबूत होगी"।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की गई। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में चल रही है। कश्मीर में अगले साल की जनवरी में यात्रा की समाप्ति होगी। इस यात्रा में कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। राहुल समेत सभी 119 नेता, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर (Kashmir) तक जा रहे है। उन्हें पार्टी ने 'भारत यात्री' नाम दिया है। कांग्रेस का मानना है कि पदयात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

यह भी पढ़ें- DG जेल हेमंत लोहिया का नौकर गिरफ्तार, गला रेतकर हत्या करने का है आरोप


संबंधित समाचार