होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sidhu Moose Wala Murder: हिमाचल की सीमाओं की बढ़ाई गई चौकसी, CM Jairam ने जताया शोक

Sidhu Moose Wala Murder: हिमाचल की सीमाओं की बढ़ाई गई चौकसी, CM Jairam ने जताया शोक

 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सीमाओं में चौकसी को और भी बढ़ा दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे हिमाचल में भी घुस सकते हैं। हिमाचल में मूसेवाला की हत्या से उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है।

कई बार मूसेवाला हिमाचल घूमने आ चुके हैं। उधर, सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने भी हत्या पर शोक जताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Govt) पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं मूसेवाला की हत्या के लिए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर (Bikram Thakur) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) सिर्फ नाम के ही मुख्यमंत्री हैं। पंजाब की सरकार केजरीवाल रिमोट कंट्रोल के जरिए चला रहे हैं। वहीं, इस पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

मान सरकार को अमरिंदर ने बताया विफल
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Former Chief Minister Amarinder Singh) ने कहा कि मूसेवाला की निर्मम हत्या बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने मूसेवाला की शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कानून का अपराधियों को कोई डर नहीं है। इस मामले में आप की पंजाब सरकार बुरी तरह से विफल है। इस वक्त पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है। वहीं, इस पर भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने पंजाबी गायक की सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जमकर खिंचाई की है।

मुख्यमंत्री मान ने की शांति की अपील
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने रविवार को गायक मूसेवाला की हत्या पर दुख जताया और लोगों से शांत रहने की अपील की। मान ने इस पर ट्वीट किया कि सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से मैं स्तब्ध और गहरा दुखी हो गया हूं। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

यह भी पढ़ें- BJP के आठ साल पूरे होने पर PM Modi शिमला में करेंगे रैली, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी रहेंगे मौजूद


संबंधित समाचार