होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इन दो भारतीय बल्लेबाजों की वजह से शोएब अख्तर ने लिया क्रिकेट से संन्यास

इन दो भारतीय बल्लेबाजों की वजह से शोएब अख्तर ने लिया क्रिकेट से संन्यास

 

पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाजों में शुमार शोएब अख्तर ने एक बड़ा खुलासा किया है। शोएब अख्तर जिस समय पाकिस्तान टीम के लिए क्रिकेट खेला करते थे उस समय वह अपनी खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वो सोशल मीडिया पर अपनी बातों के जरिए क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करते हैं। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी बेबाक राय सामने रखने के लिए बखूबी जाने जाते हैं और वो हमेशा भारतीय क्रिकेटर्स के साथ ही खुद से जुड़े कई मजेदार किस्से भी क्रिकेट फैंस से साथ सबसे साझा करते रहते हैं। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर एक बेहद आक्रामक गेंदबाज थे और वो अपनी गति और आक्रामकता से विरोधी टीम के बल्लेबाज के पसीने छुड़ा दिया करते थे। 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने समय में अपनी गेंदबाजी से दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों के छुड़ाए हैं, लेकिन भारतीय टीम में दो ऐसे बल्लेबाज थे जिनके सामने शोएब अख्तर हमेशा परेशान हो जाते थे। ये भारतीय बल्लेबाज ना सिर्फ शोएब अख्तर को परेशान करते थे बल्कि थकाते भी थे और इसे उन्होंने अपने संन्यास लेने के कारणों में से एक बताया भी है। शोएब अख्तर ने हमेशा ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की खूब प्रशंसा की है और बताया कि इन दोनों बल्लेबाजों ने हमेशा ही उनकी गेंदबाजी का बखूबी सामना किया और उनकी यही बात मुझे काफी निराश करती थी। 

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एसके मैच की बात पर बात तो याद करते हुए कहा कि मेरे संन्यास लेने का एक मुख्य कारण ये भी था कि मैं अब जल्दी नहीं उठ सकता था। मैं पिछले 25 साल से सुबह छह बजे उठ जाता था और फिर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को गेंदबाजी करता था जो मुझे सारा दिन थकाते रहते थे। तो ये मेरे रिटायरमेंट का मुख्य कारण कि बस अब सुबह-सुबह जल्दी नहीं उठा जाता मुझसे। इसके साथ ही शोएब अख्तर ने भारत के पाकिस्तान दौरे को याद करते हुए कहा कि मुझे याद है कि जब भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर आई थी तब सचिन भी मेरी गेंदबाजी पर थोड़े से परेशान दिखे थे, लेकिन लक्ष्मीपति बालाजी ने निचले क्रम पर आकर मेरी गेंदों पर खूब छक्के जमाए थे और मुझे काफी परेशान किया था।  

यह भी पढ़ें- IPL 2022: KKR ने 7.25 करोड़ के इस खिलाड़ी को एक मैच बाद ही किया प्लेइंग-11 से बाहर


संबंधित समाचार