होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2022: KKR ने 7.25 करोड़ के इस खिलाड़ी को एक मैच बाद ही किया प्लेइंग-11 से बाहर

IPL 2022: KKR ने 7.25 करोड़ के इस खिलाड़ी को एक मैच बाद ही किया प्लेइंग-11 से बाहर

 

क्रिकेट की दुनिया का सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगे आईपीएल का आगाज हो चुका है। कई टीमों के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं तो कई खिलाड़ी अपनी टीम को निराश कर रहे है। इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सीजन में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के एक फैसले ने सबको चौंका दिया है।  कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपने इस चौंकाने वाले फैसले में टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शिवम मावी को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया है।

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (Kolkata Knight Riders) ने प्लेइंग-11 में शिवम मावी (Shivam Mavi) की जगह टिम साउदी (Tim Southee) को प्लेइंग-11 में जगह दी है। कप्तान श्रेयस अय्यर (Kolkata Knight Riders) ने यह चौंकाने वाला फैसला इसलिए है, क्योंकि शिवम मावी को फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में दूसरी फ्रेंचाइजीज से काफी लड़ झगड़कर और महंगे दामों में खरीदकर आपने पाले में किया था।

आपको बता दें कि कोलकाता फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में शिवम मावी (Shivam Mavi) को 7.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने पाले में शामिल किया था। शिवम मावी फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर प्लेयर हैं। शिवम मावी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ पहले मैच में खिलाया गया था। लेकिन वह इस मैच में काफी महंगे साबित हुए थे।

हालाकिं कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) अपना पहला मैच जरूर जीता था। लेकिन इस मैच में शिवम मावी ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए बिना कोई विकेट लिए 8.75 के इकोनॉमी रेट से 35 रन दिए थे। यही कारणा माना जा रहा है कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने शिवम मावी पर दूसरे मैच में भरोसा नहीं दिखाया और प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया। गौरतलब है कि शिवम मावी पिछले आईपीएल सीजन में भी कोलकाता के लिए ही खेलते नजर आए थे। 2021 सीजन में शिवम ने 9 मैच खेले थे और अपनी गेंदबाजी में 11 विकेट अपने नाम किए थे। 

यह भी पढ़ें- IPL में इन खिलाड़ियों का पहला मैच बना आखिरी, फिर नहीं मिला कभी मौका


संबंधित समाचार