Shimla Landslide:मानसून के इस मौसम में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आसमान से आफत बरस रही है। लगातार भारी बारिश से भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं भी आ रही हैं। ताजा मामला शिमला से आया है, जहां समरहिल के शिव बौड़ी मंदिर में भूस्खलन के चलते 25-30 श्रद्धालु मलबे के नीचे दब दए हैं। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक अभी तक 12-15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और 6 लोगों को बचाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि सावन का सोमवार होने की वजह से ज्यादा तादाद में श्रद्धालू मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे। हालांकि लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
#WATCH यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह https://t.co/AY7A44k0jl pic.twitter.com/K7FnwVUYiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना समरहिल में सुबह करीब 7 बजे की है जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के पास बने पहाड़ पर अचानक लैंडस्लाइड हो गया, जिसमें मंदिर भी दब गया। मलबे में कितने लोग दबे हैं फिलहाल इसकी आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 30 लोग मलबे के नीचे दबे होंगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई।
#WATCH: शिमला समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। कुछ लोगों के मरने की आशंका, फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/vEkwG6m7W4
सोलन में 7 लोगों की मौत
वहीं, हिमाचल के सोलन जिले में सोमवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोग जिंदा दफन हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह आपदा राज्य की राजधानी से करीब 60 किलोमीटर दूर धवला उप-तहसील के जादोन गांव में रविवार रात करीब 1.30 बजे घटी। अधिकारियों ने बताया कि चार शव बरामद कर लिए गए हैं और पांच को बचा लिया गया है। तीन लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।
#UPDATE हिमाचल प्रदेश के सोलन में कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने की घटना के बाद दो और शव बरामद होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
इस घटना पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी बयान सामने आया है। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और कहा कि 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।
#WATCH 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा: शिमला में भूस्खलन और… https://t.co/3Od2BR2iiz pic.twitter.com/V0pSg1zVY8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023