होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू, जानें अष्टमी-नवमी और दशहरा की तारीख

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू, जानें अष्टमी-नवमी और दशहरा की तारीख

 

Shardiya Navratri 2026: आश्विन माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस दिन कलश स्थापना की जाएगी। 11 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए खास होते हैं। नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व का समापन कब होगा? अष्टमी, नवमी और दशहरा कब है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2026 तारीख

आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर, 2026 की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदयातिथि को महत्व देते हुए, द्रिक पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि 11 अक्टूबर को मान्य होगी। 19 अक्टूबर 2026 को नवमी तिथि के साथ नवरात्रि का समापन हो जाएगा। इसके बाद दशहरा मनाया जाएगा।

कब है अष्टमी और नवमी?

द्रिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर 2026 की सुबह 8 बजकर 27 मिनट होगा। इसका समापन 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। नवमी तिथि का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगा। पूजा मुहूर्त को देखते हुए अष्टमी और नवमी तिथि से जुड़े अनुष्ठान 19 अक्टूबर को किए जा सकते हैं। इस साल दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों 19 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा।

कब है दशहरा 2026?

पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का दशहरा मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में मनाते हैं। आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 21 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, इसी दिन विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। दशहरे के अवसर पर देशभर में कई जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है।


संबंधित समाचार