होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शहनाज गिल हमेशा के लिए छोड़ रहीं मुंबई ?

शहनाज गिल हमेशा के लिए छोड़ रहीं मुंबई ?

 

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के निधन के बाद से शहनाज गिल (Shahnaz Gill) को लेकर कई खबरें आती रहती है। सिद्धार्थ के निधन के बाद से करीब एक महीने तक शहनाज अपने काम से दूर रही हैं। अब धीरे-धीरे फिर से शहनाज सामान्य जिंदगी में वापस लौट रही हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हौसला रख’ का प्रमोशन कर रही हैं। उनके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हालांकि फैन्स अभी भी अपनी चुलबुली शहनाज को मिस कर रहे हैं। उनके जितने भी वीडियोज आए वह पहले से काफी शांत नजर आईं। इन सबके बीच शहनाज गिल को लेकर ऐसी अफवाह है कि वह हमेशा के लिए मुंबई छोड़ रही हैं।

दरअसल एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो बनाया जिसमें बताया जा रहा है शहनाज मुंबई छोड़ रही हैं। वीडियो में शहनाज कार में बैठी हुई हैं। आगे वह मुंबई एयरपोर्ट पर जाते दिखाई दे रही हैं। अलग-अलग वीडियोज को जोड़कर यूट्यूब पर कई चैनल इस तरह दिखा रहे हैं। जबकि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने सूत्रों के हवाले बताया कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी रिपोर्ट महज अफवाह है जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Bollywood actor Amitabh Bachchan: ट्रोल के बाद अमिताभ बच्चन ने पान मसाला विज्ञापन से खुद को किया अलग


संबंधित समाचार