होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, बेटी मल्लिका ने दी जानकारी

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, बेटी मल्लिका ने दी जानकारी

 

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही विनोद दुआ की मौत की अफवाह उड़ी थी, तब उनकी बेटी ने इनका खंडन किया था। 

मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा। मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया। वे हमेशा सच बोलते रहे। मल्लिका दुआ ने लिखा, अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं। दरअसल, मल्लिका की मां का निधन इसी साल कोरोना से हो गया था।

कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे। दोनों की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद दुआ 7 जून को घर लौट आए थे। हालांकि, उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था। 

 

यह भी पढ़ें- जानिए 4 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस  


संबंधित समाचार