होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानिए 4 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस  

जानिए 4 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस  

 

देश में आज यानी शनिवार को नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया जा रहा है। आज के दिन हर साल कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज ही के दिन नेवी डे मनाने पीछे एक खास और बड़ी वजह है। 

 क्यों मनाया जाता है नेवी डे

1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध (Indo-Pak 1971 War) में भारतीय नौसेना ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए कराची पर हमला किया था। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन की शुरुआत 4 दिसंबर को ही हुई थी और इस युद्ध में भारत ने जीत हासिल की थी। इसलिए भारतीय नौसेना इस मिशन की कामयाबी को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाती है।

 दरअसल, आपको बता दें कि इस जंग की शुरुआत 3 दिसंबर 1971 हुई थी, जब पाकिस्तान ने भारतीय हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में अचानक हमला कर दिया था। पाकिस्तानी को इस हमले का जवाब देना बहुत जरूरी था, इसलिए नौसेना की तरफ से यह ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान को पाकिस्‍तानी नौसेना के मुख्यालय (Pak Navy Headquarter) को निशाने पर लेकर शुरू किया गया था, जो कराची में स्थित था।

इस हमले में भारत की तरफ से 3 विद्युत क्‍लास मिसाइल बोट, 2 एंटी-सबमरीन और एक टैंकर शामिल था। भारत की योजना थी वह पाकिस्तान पर रात के समय हमला करेगा, क्योंकि पाकिस्तान के पास ऐसा एक भी विमान नहीं था, जो रात के समय बमबारी कर सकें या भारतीय नौसेना को नुकसान पहुंचा सके। इस युद्ध में पाकिस्तान के करीब 5 नौ सैनिक मारे गए और 700 से अधिक नौ सैनिक घायल हो गये। इसी शानदार जीत को मनाने के लिए ही 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- देश भर में चार राज्यों में विदेश से आए 30 यात्री संक्रमित, ओमिक्रॉन की बढ़ाई टेंशन


संबंधित समाचार