होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

SBI ने दिया बड़ा तौहफा, 5 लाख रुपए तक के ऑनलाइन IMPS ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

SBI ने दिया बड़ा तौहफा, 5 लाख रुपए तक के ऑनलाइन IMPS ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

 

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक है तो ये खबर आप ही के लिए है। SBI ने मंगलवार को कहा कि YONO ऐप सहित इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए किए गए ₹5 लाख तक के तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन पर कोई सेवा शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहक अब IMPS के जरिए करीब 5 लाख रुपये तक का पेमेंट तुरंत कर सकेंगे। पहले यह सीमा सिर्फ 2 लाख रुपये थी। 

हालांकि, अगर आप बैंक के ब्रांच में जाकर IMPS करते हैं, तो आपको जीएसटी के साथ सर्विस चार्ज भी देना पड़ सकता है। इसकी जानकारी बैंक ने खुद ट्विटर पर दी है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक की शाखाओं से होने वाले IMPS ट्रांजैक्शन के लिए 2 लाख से 5 लाख रुपये का एक नया स्लैब बनाया दिया गया है। इस स्लैब के तहत आने वाली रकम पर सर्विस चार्ज करीब "20 रुपये + जीएसटी" होगा। ये निर्देश 1 फरवरी 2022 से लागू कर दिया जाएगा।

डिजिटल बैंकिंग पर जोर

एसबीआई के अनुसार, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए IMPS ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज नहीं लागू करने का निर्णय किया है। यह लेन-देन योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। 

IMPS के तहत, ₹1,000 तक की लेनदेन राशि पर किसी भी प्रकार का सेवा शुल्क नहीं है। ₹1,001 से ₹10,000 तक, ₹2 प्लस जीएसटी का शुल्क लागू है। ₹10,001 से ₹1 लाख के लेनदेन पर ₹4 प्लस जीएसटी शुल्क लगता है। ₹1 लाख से ऊपर ₹2 लाख तक की राशि के लिए, ₹12 प्लस जीएसटी लागू होता है। ये शुल्क केवल बैंक ब्रांच के जरिए किए गए लेनदेन पर ही लागू होते हैं।

जानें क्या है IMPS? 

बता दें कि IMPS एक इनोवेटिव रीयल टाइम पेमेंट सर्विस है जो पूरे 24 घंटे उपलब्ध होती है। यह सेवा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से लाई गई है। यह ग्राहकों को पूरे भारत में बैंकों और आरबीआई के द्वारा ऑथोराइज्ड प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट इश्यूअर्स (PPI) के माध्यम से तुरंत पैसा ट्रांसफर करने का अधिकार देती है।  

यह भी पढ़ें- RBI ने लेनदेन का किया बड़ा फैसला! अब ऑफलाइन भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट


संबंधित समाचार