होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sawan Somwar 2021: सावन का पहला सोमवार आज, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Sawan Somwar 2021: सावन का पहला सोमवार आज, जानें किन बातों का रखें ध्यान

 

सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है, भक्त भोले का मनाने और उन्हें अपनी भक्ति से लुभाने की कोशिश में लगे हुए है। मान्यता है, सावन भगवान भोले को अत्यंत प्रिय है। इस महीने भोले बाबा अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। वैसे तो भगवान भोले बहुत भोले हैं। रोजाना उनका नाम लेने से ही वो खुश हो जाते हैं। लेकिन अंजाने में भक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से भगवान के नियम टूट जाते हैं। ये सब जानते हैं कि भोले नियम के बहुत पक्के हैं। सावन में सोमवार का व्रत लड़कियां और महिलाएं बड़े चांव से रखती हैं। कहा जाता है कि अगर लड़कियां भोले के सोमवार के व्रत रखती हैं तो भगवान भोले खुश हो जाते हैं और उन्हें मनचाहा वर देते हैं। वहीं महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर में शांति के लिए व्रत रखती है। लड़कियों और महिलाओं को भगवान शिव की अराधना करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और शिव की पूजा कैसे करनी चाहिए। हम इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

भगवान शिव की अराधना करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

- जब भी आप भगवान शिव की पूजा करते हैं तो अपने बालों को बांधकर और सिर ढक कर उनकी पूजा करनी चाहिए। अगर आप खुले बाल रखती हैं तो घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। ऐसा माना जाता है कि बंधे हुए बाल रिश्तों को बांधकर रखते हैं। इस बात का जिक्र शास्त्रों ने भी किया गया है कि जब सीता मां भगवान राम से विवाह कर रही थीं तो उनकी माता ने उन्हें हमेशा बाल बांधने के लिए कहा था।

- महिलाएं और लड़कियां पूजा करते वक्त शिवलिंग को भूलकर भी न छुएं। ऐसा कहा जाता है कि अगर महिलाएं और लड़कियां शिवलिंग को छूती है तो मां पार्वती नाराज हो जाती है। अगर मां पार्वती नाराज होगी तो भगवान भोले को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

- सावन का महीना एक पवित्र महीना माना जाता है। भगवान भोले के भक्त इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि उनके घर में नॉनवेज और शराब का सेवन न किया जाए।

- अगर आपने भगवान भोले के लिए फास्ट रखा है तो आपको काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काले कपड़ो से नेगेटिव एनर्जी आती है।

- भगवान भोले को भांग, धतूरा, सफेद फूल, शहद अत्यधित प्रिय है। आप भोले की अराधना करते समय इन चीजों का जरुर ध्यान रखें।

भगवान शिव की पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री-

पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस आज, खराब मौसम के कारण द्रास नहीं जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद


संबंधित समाचार