होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कारगिल विजय दिवस आज, खराब मौसम के कारण द्रास नहीं जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

कारगिल विजय दिवस आज, खराब मौसम के कारण द्रास नहीं जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 

आज देश 22वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। साल 1999 में हुए भारत पाकिस्तान के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी और विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद करने के लिए हर साल मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस  ये लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर हुई थी। जिसकी शुरुआत पाकिस्तानी सैनिकों ने की। इन्होंने भारतीय हिस्से में घुसपैठ कर अपने ठिकाने बना लिए थे, लेकिन आखिर में भारत ने इन्हें खदेड़ दिया था।

26 जुलाई,ये वही दिन है, जब भारतीय सेना ने कारगिल में अपनी सभी चौकियों को वापस पा लिया था, जिनपर पाकिस्तान की सेना ने कब्जा किया था। जिसके बाद से हर साल लड़ाई में शहीद हुए जवानों को इस दिन याद किया जाता है। अति दुर्गम घाटियों व पहाडिय़ों में देश की आन-बान और शान के लिए भारतीय सेना (वायुसेना समेत) के 526 जवान शहीद हुए थे। इनमें 75 जांबाज अकेले उत्तराखंड से थे। छोटे राज्य के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का द्रास दौरा रद्द

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज द्रास जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। वह अब द्रास नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से राष्ट्रपति का ये कार्यक्रम रद्द हुआ है। राष्ट्रपति कोविंद अब गुलमर्ग जा रहे हैं। यहां वह जवानों के साथ मुलाकात करेंगे। आपको याद दिला दे कि पिछले साल भी राष्ट्रपति का द्रास जाने का कार्यक्रम खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया था।


संबंधित समाचार