होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sawan Shivratri : सावन शिवरात्रि के दिन महादेव के साथ होगी मां पार्वती की कृपा, बन रहा विशेष संयोग

Sawan Shivratri : सावन शिवरात्रि के दिन महादेव के साथ होगी मां पार्वती की कृपा, बन रहा विशेष संयोग

 

देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का महीना 14 जुलाई से आरंभ हो चुका है। सावन मास में सोमवार व्रत का बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में शिवभक्त शिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल सावन की शिवरात्रि पर खास संयोग बनने की वजह से भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की कृपा पाने का भी योग बन रहा है।

जिस तरह से सावन के सभी सोमवार के व्रत भगवान शंकर को समर्पित माने जाते हैं, उसी तरह से सावन में मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इस साल सावन की शिवरात्रि 26 जुलाई यानी मंगलवार को पड़ रही है। जिससे सावन शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के साथ मां गौरी का भी आशीर्वाद मिलने का संयोग बन रहा है।

सावन शिवरात्रि का महत्व-
सावन शिवरात्रि का व्रत करने और इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्त को रक्षा, सौभाग्य, आरोग्य और शांति मिलती है। यह मान्यता है कि सावन की शिवरात्रि पर किया गया व्रत सभी पाप को नष्ट कर देता है। सावन की शिवरात्रि का व्रत रखने से कुवारें लोगों को उनका मनचाहा वर या वधु मिलने की भी मान्यता है। वहीं, दांपत्य जीवन में प्रेम की गहराई और भी बढ़ जाती है।

इस दिन मनाई जाएगी सावन की शिवरात्रि-
सावन शिवरात्रि इस बार मंगलवार, जुलाई 26, 2022 को मनाई जाएगी
* चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 26, 2022 को 06:46 PM बजे
* चतुर्दशी तिथि समाप्त - जुलाई 27, 2022 को 09:11 PM बजे

क्या है सावन शिवरात्रि 2022 का शुभ मुहूर्त?
सावन शिवरात्रि का निशिता काल पूजा का समय 27 जुलाई को सुबह 12:07 से 12:49 बजे तक रहेगा।
अवधि - 00 घण्टे 42 मिनट्स रहेगा।

सावन शिवरात्रि 2022 व्रत पारण का समय क्या है?
26 जुलाई को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा, जिसका पारण 27 जुलाई को होगा। व्रत पारण का शुभ समय 27 जुलाई, सुबह 05 बजकर 39 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Sawan Somvar Vrat 2022 Date : जानें कब है सावन का पहला सोमवार और क्या है इसकी मान्यता


संबंधित समाचार