होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sawan Somvar Vrat 2022 Date : जानें कब है सावन का पहला सोमवार और क्या है इसकी मान्यता

Sawan Somvar Vrat 2022 Date : जानें कब है सावन का पहला सोमवार और क्या है इसकी मान्यता

 

सावन का महीना सभी माह में पावन माना जाता है। 14 जुलाई दिन गुरुवार से सावन मास की शुरुआत हो रही है और सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। सावन माह भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस महीने पूजा-पाठ और व्रत करने से शिव भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

इस बार सावन सोमवारी व्रत कब-कब रखा जाएगा
पहला सोमवार

सावन का पहला व्रत 18 जुलाई को रखा जाएगा। वहीं इस दिन कई जगहों पर नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाता है। इसलिए इस बार सावन महीने के साथ सावन का पहला सोमवार और भी खास होगा। क्योंकि सावन के पहले सोमवार को ही शिवजी के साथ नागदेव की भी पूजा की जाएगी।

दूसरा सोमवार  
सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ेगा। इस दिन सोमवार व्रत के साथ ही प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। ऐसे में प्रदोष व्रत पड़ने से दूसरा सोमवार का व्रत का भी काफी महत्व बढ़ जाता है। पंचांग के मुताबिक सावन का दूसरा सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है।

तीसरा सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को आएगा। इस दिन भगवान शिवजी के साथ गणेशजी की भी पूजा की जाएगी। क्योंकि इस दिन वरद चतुर्थी पड़ रही है।

चौथा सोमवार
सावन का चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ रहा है। यह सावन का आखिरी सोमवार होगा। क्योंकि इसके बाद 11 अगस्त को सावन खत्म हो जाएगा। सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व होता है। क्योंकि कई लोग सोमवार के सभी व्रत नहीं रखते हैं, लेकिन एक आखिरी व्रत जरूर करते हैं।

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि का पहला दिन कल, जानें क्या है घटस्थापना का मुहूर्त व भोग के नियम


संबंधित समाचार