होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sawan 2021: सावन माह आज से प्रारंभ, इस तारीख को है सावन का पहला सोमवार

Sawan 2021: सावन माह आज से प्रारंभ, इस तारीख को है सावन का पहला सोमवार

 

पंचांग के अनुसार, सावन माह हिन्दू वर्ष का पांचवा महीना होता है। सावन के महीने का शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व है। पूरे सावन माह भगवान शिव की पूजा – आराधना की की धूम रहती है। शिव भक्त सावन माह के सभी दिन एक उत्सव के रूप में मानते हैं और विधि-विधान से भगवान शिव का व्रत और पूजन करते हैं। साल 2021 में सावन माह की शुरूआत 25 जुलाई, दिन रविवार से हो रही है और 22 अगस्त को सावन माह समाप्त होगा।

सावन के सोमवार व्रत की तिथियां

26 जुलाई पहला    -   सावन सोमवार व्रत

02 अगस्त दूसरा    -  सावन सोमवार व्रत

09 अगस्त तीसरा   -   सावन सोमवार व्रत

16 अगस्त चौथा     -   सावन सोमवार व्रत

सावन के मंगला गौरी व्रत की तिथियां

27 जुलाई पहला     -    मंगला गौरी व्रत

03 अगस्त दूसरा    -     मंगला गौरी व्रत

10 अगस्त तीसरा   -     मंगला गौरी व्रत

17 अगस्त चौथा     -     मंगला गौरी व्रत

पूजा विधि

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा में विधि का विशेष ध्यान रखें. विधि पूर्वक पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। उसके बाद शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगा जल और दूध के साथ धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, गन्ना आदि अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान की प्रिय चीजों को भोग लगाएं, शिव आरती और शिव चालीसा, शिव के 108 नामों के साथ इस मंत्र का जाप करें- ''ॐ नम: शिवाय''।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, जानें


संबंधित समाचार