होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, जानें

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, जानें

 

हिमाचल प्रदेश में आने वाले 4 दिनों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज से 28 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 29 व 30 जुलाई को भी अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता के लिए परेशानियां लेकर आ सकती हैं। राज्य में अधिकांश स्थानों पर शनिवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा, मगर दोपहर बाद राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है।

आपको बता दें कि बारिश होने से कई स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुंदरनगर, धर्मशाला व ऊना के अधिकतम तापमान में गिरावट रिकार्ड की गई है। धर्मशाला के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके अलावा राज्य के अन्य स्थानों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केलांग के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। भुंतर, नाहन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर व डलहौजी में एक डिग्री तक पारा चढ़ा है। राज्य में गत 24 घटों के दौरान मानसून कमजोर रहा है।

वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर ही बारिश हुईर् है। बैजनाथ में सबसे ज्यादा 22 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गत शुक्रवार के मुकाबले बढ़ोतरी आंकी गई है, मगर अगामी दिनों के दौरान बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगर भारी बारिश होती है, तो जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में चार दिन भारी बारिश होगी। 29 व 30 जुलाई को अधिकाशं स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ठगी से बचना है तो अपनाएं ये ट्रिक्स


संबंधित समाचार