होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सर्राफा बाजार में आज भी तेजी, सोने के दरों में करीब ₹4700 का उछाल, चांदी ₹11700 महंगा

सर्राफा बाजार में आज भी तेजी, सोने के दरों में करीब ₹4700 का उछाल, चांदी ₹11700 महंगा

 

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे तक सोने की कीमतों में करीब 6,188 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में पांच फीसदी की तेजी के साथ 13,485 रुपये का उछाल आया।  ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1,59,997 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,81,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। 

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं को समर्थन मिला

बुलियन की दरों के मुताबिक कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार खुलते समय चांदी की दर में ₹11700 प्रतिकिलो का उछाल देखा गया। इसी समय सोना करीब ₹4700 महंगा हुआ। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सर्राफा बाजार की दरों में तेजी से बदलाव भी संभव है। वहीं वैश्विक बाजारों में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं को समर्थन मिला। सोने ने पिछले सत्र में 2008 के बाद का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने के बाद आज 2 फीसदी से अधिक की बढ़त हासिल की।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत ₹24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई थी। वहीं सोना ₹5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर ₹1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

वैश्विक बाजारों में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं को समर्थन मिला। सोने ने पिछले सत्र में 2008 के बाद का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने के बाद आज 2 फीसदी से अधिक की बढ़त हासिल की। स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.2 फीसदी चढ़कर 5,044.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को सोने में 5.9 फीसदी की जोरदार तेजी आई थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को सोना रिकॉर्ड उच्च स्तर 5,594.82 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.7 फीसदी बढ़कर 5,067.0 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2.1 फीसदी उछलकर 86.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी अब भी अपने हालिया रिकॉर्ड उच्च स्तर 121.64 डॉलर प्रति औंस (जो पिछले गुरुवार को दर्ज किया गया था) से करीब 28 फीसदी नीचे है।


संबंधित समाचार