होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Jio IPO ने रचा इतिहास: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 23 अक्टूबर तक कर सकेंगे निवेश 

Jio IPO ने रचा इतिहास: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 23 अक्टूबर तक कर सकेंगे निवेश 

 

Jio IPO: देश के सबसे बड़े जियो IPO में रिटेल निवेशकों का कोटा भी पूरी तरह भर गया है। गुरुवार सुबह जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO की रिटेल कैटेगरी 100 फीसदी सब्सक्राइब हो गई। हालांकि, कोटा पूरा भरने के बावजूद निवेशक अभी भी IPO में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर तक का समय है। IPO में आवेदनों की संख्या भी 40 लाख के पार पहुंच गई है।  जबकि कुल सब्सक्रिप्शन 3.34 गुना पहुंच चुका था।

रिटेल निवेशकों ने भी दिखाया दम

बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी भी 9.42 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। रिलायंस के कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित कोटे पहले ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुके हैं। गुरुवार सुबह कर्मचारी कोटा 1.54 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.79 गुना भर चुका था।

23 अक्टूबर तक निवेश का मौका

IPO में 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन का मतलब है कि उपलब्ध शेयरों के मुकाबले पूरी मांग आ चुकी है। इससे आवेदन प्रक्रिया बंद नहीं होती। निवेशक अंतिम तारीख तक आवेदन कर सकते हैं, हालांकि शेयरों का आवंटन तय नियमों और संबंधित कैटेगरी में मांग के आधार पर होगा।


संबंधित समाचार