होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किसानों को लेकर जताई चिंता

संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किसानों को लेकर जताई चिंता

 

देश की राष्ट्रीय राजधानी में तीन सप्ताह से चल रहे किसान आंदोलन के बीच बुधवार को हरियाणा में सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर नानकसर सिंगरा गुरुद्वारा के संचालक संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने खुद को गोली मारने से पहले सुइसाइड नोट भी लिखा है। इसमें लिखा है कि उनसे किसानों का दुख देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुन नहीं रही है और यह उनसे सहन नहीं हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाबा राम सिंह ने धरना स्थल के पास पिस्तौल से कनपटी पर गोली मार ली। जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही, उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें बाबा राम सिंह ने लिखा, ''किसानों का दुख देखा नहीं जा रहा है। अपने हक के लिए सड़कों पर किसानों को देखकर बहुत दिल दुख रहा है। सरकार न्याय नहीं दे रही है। जुल्म है। जुल्म करना पाप है। जुल्म सहना भी पाप है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''किसानों के हक और जुल्म के खिलाफ किसी ने कुछ नहीं किया। किसी ने कुछ किया है, कइयों ने सम्मान, पुरुस्कार वापस किए हैं, रोष जताया, दास किसानों के हक लिए, सरकारी जुल्म के खिलाफ रोष में मैं आत्मदाह कर रहा हूं। यह जुल्म के खिलाफ आवाज है, तो किसानों के हक में आवाज है। वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह।''

बता दें कि संत बाबा राम सिंह का सिख समुदाय में बड़ा सम्मान है। हजारों उनके अनुयायी हैं। बताया जा रहा है कि बाबा राम सिंह कई दिनों से किसानों के आंदोलन में सेवा करने में जुटे थे। लोगों को कंबल और भोजन बांट रहे थे। 

यह भी पढ़ें- Formers Protest: गुजरात में बोले PM मोदी- किसानों को गुमराह करने की कोशिश में लगा है विपक्ष


संबंधित समाचार