होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संबित पात्रा बोले- पश्चिम बंगाल में बिना कारण जन-आशीर्वाद यात्रा को रोका जा रहा

संबित पात्रा बोले- पश्चिम बंगाल में बिना कारण जन-आशीर्वाद यात्रा को रोका जा रहा

 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी ट्विटर के मुताबिक, संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में छोटी सी बच्ची के साथ के साथ दुष्कर्म हुआ, इस मामले पर भी राहुल गांधी जी ने राजनीति की और कानून के दायरे से बाहर जाकर बच्ची के माता-पिता की तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला था।

पीड़िता की मां ने खुद बयान देकर कहा है कि हमारे परिवार से तस्वीर सार्वजनिक करने की कोई हामी नहीं दी है। बच्ची की मां जब मीडिया से बात कर रही थीं, तब भी उन्होंने अपनी पहचान को छिपाया था। दुखद है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश से इतना बड़ा झूठ बोला है। जब राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार की तस्वीर साझा की, तब ट्विटर ने अपनी पॉलिसी के अनुसार कार्रवाई की थी। तब राहुल गांधी ने देश से झूठ बोला था कि पीड़िता के परिवार ने उनको स्वीकृति दी थी। कोई भी जिम्मेदार राजनेता ऐसा नहीं कर सकता।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने नव-नियुक्त मंत्रियों के लिए जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। लेकिन बंगाल में 30 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को, जो जन-आशीर्वाद यात्रा में जो भाग ले रहे थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल में बिना कारण जन-आशीर्वाद यात्रा जगह-जगह रोकी जा रही है। सबसे दुखद है कि मतुवा समाज के बेटे शांतनु ठाकुर जी, जिन्हें मंत्री बनाया गया है, वो बंगाल से सांसद हैं, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ये मतुवा समाज को आहत करता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में पुलिस जीप पलटने से 2 जवान घायल, जालौन में भी 2 की मौत, हादसे की वजह चौंकाने वाली


संबंधित समाचार