होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Salman Khan को मिला गन लाइसेंस, धमकी भरा खत मिलने के बाद बढ़ाई सिक्योरिटी

Salman Khan को मिला गन लाइसेंस, धमकी भरा खत मिलने के बाद बढ़ाई सिक्योरिटी

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मिली धमकी के चलते एक्टर काफी सावधानी बरत रहे हैं।  इसी सिलसिले में अभिनेता ने बीते दिनों ही अपनी कार को अपग्रेड करवाया था। इतना ही नहीं सेल्फ डिफेंस के चलते मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर हथियार रखने का लाइसेंस मांगा था। स्थिति को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एक्टर को हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया है।

बता दें कि पंजाबी गायक की मौत के बाद 22 जुलाई को सलमान खान के पिता को जान से मारने की धमकी वाला खत मिला था। उस खत लिखा था कि उनका हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा किया जाएगा। इस खत के मिलने के बाद से ही हड़कंप मच गया था। इस केस की पड़ताल के दौरान लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम भी सामने आया था जिसके गैंग ने 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को सरेआम गोलियों से भून दिया था। इसके बाद सलमान खान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। धमकी भरा खत मिलने के बाद एक्टर ने मुंबई सीपी कार्यालय में हथियार लाइसेंस के लिए अपील की थी।

गौरतलब है कि धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी है। इसके लिए उन्होंने अपनी कार को भी अपग्रेड कर लिया है। अब वह लैंड क्रूजर से चलेंगे, जो की बुलेटप्रूफ है। एक्टर ने अपनी कार में आरमर भी फीट करवाया है। इस कार में बुलेट प्रूफ ग्लास का इस्तेमाल किया गया हैं।

सलमान खान की जान को खतरा क्यों?
1998 में काले हिरण (blackbuck) के शिकार का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद बिश्नोई ने पुलिस रिमांड में ये खुलासा किया कि उसने ही साल 2018 में सलमान खान की हत्या की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें- सपना चौधरी के Kaamini गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, मिले ताबड़तोड़ व्यूज


संबंधित समाचार