होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Salary hike in 2022: इतनी बढ़ सकती है अगले साल आपकी सैलरी, जानिए पूरी डिटेल

Salary hike in 2022: इतनी बढ़ सकती है अगले साल आपकी सैलरी, जानिए पूरी डिटेल

 

कोरोना महामारी की मार से इकॉनमी धीरे-धीरे निकल रही है और लोगों का अत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 2022 में देश में कॉरपोरेट इंडिया की औसत वेतन बढ़ोतरी 8.6 फीसदी के कोरोना पूर्व स्तर तक जा सकती है। Deloitte के Workforce and Increments Trends Survey में यह बात सामने आई है।

इस सर्वे के मुताबिक 2022 में आईटी सेक्टर में कर्मचारियों की सैलरी में सबसे अधिक 10 फीसदी इजाफा हो सकता है। केवल इसी सेक्टर में वेतन बढ़ोतरी दोहरे अंकों में रह सकती है। दूसरे नंबर पर लाइफ साइंसेज सेक्टर है। इस सेक्टर में औसत सैलरी हाइक 9.3 फीसदी रह सकती है। कुछ डिजिटल और ई-कॉमर्स कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा सैलरी हाइक देने की योजना बना रही हैं।

आईटी एनेबल्ड सर्विसेज (ITeS) सेक्टर में 9 फीसदी वेतन बढ़ोतरी में 9 फीसदी सैलरी हाइक का अनुमान है। इसी तरह कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स सेक्टर में औसतन 8.7 फीसदी, मैन्युफैक्चरिंग में 8.4 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विसेज में 8.3 फीसदी सैलरी हो सकती है। 2022 में सर्विसेज सेक्टर में वेतन बढ़ोतरी की औसत दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। पिछले साल इस सेक्टर में औसतन सैलरी हाइक 6.6 फीसदी रही थी। सर्वे में शामिल एक चौथाई कंपनियों ने 2022 में डबल-डिजिट इंक्रीमेंट का अनुमान जताया है।

Deloitte Touche Tohmatsu India में पार्टनर अनुभव गुप्ता ने कहा कि सैलरी हाइक के अनुमान में आगे और सुधार आ सकता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ महीनों में स्थितियां कैसे आगे बढ़ती हैं। सर्वे के मुताबिक 92 फीसदी कंपनियों ने 2021 में औसतन 8 फीसदी इंक्रीमेंट दिया था जबकि 2020 में यह आंकड़ा 4.4 फीसदी थी। 2020 में केवल 60 फीसदी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया था।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में नहीं दिखाए जाएंगे आईपीएल 2021 के मैच, क्रिकेट का भविष्य खत्म ?


संबंधित समाचार