होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sakshi Murder Case पर बोलीं साहिल की बुआ, अगर पता होता वो हत्या करके आया है तो...

Sakshi Murder Case पर बोलीं साहिल की बुआ, अगर पता होता वो हत्या करके आया है तो...

 

Shahbad Dairy Murder Case:दिल्ली के शाहबाद इलाके में रविवार देर शाम हुई घटना के बाद चारों ओर इसी घटना की चर्चा हो रही है। इस हत्या के कई एंगल सामने आ रहे हैं। कोई इसे लव जिहाद का नाम दे रहा है तो कोई इसे शराब के नसे में हुई घटना तो कोई इसे लव ट्रायंगल बता रहा है। वहीं साहिल से हुई पूछताछ के बाद पुलिस के माध्यम से पता चला है कि साक्षी साहिल की गर्लफ्रेंड थी और उसे इग्नोर कर रही थी जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। वहीं उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी बुआ शमीम उर्फ शम्मो और फुफेरे भाई अमन ने उसे भी साक्षी की तरह मौत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि वह हत्या करके आया है तो उसे घर में नहीं घुसने देते और पुलिस के हवाले कर देते।

हत्या के बाद बुलंदशहर बुआ के घर गया साहिल
शम्मो और उनके पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के चार बजे घर आया था। उससे यहां आने का कारण पूछा तो वह स्पष्ट नहीं बता पाया। केवल इतना कहा कि वह दोस्त के यहां आया था। इसलिए यहां आ गया। बुआ का कहना है कि यदि उन्हें जरा भी जानकारी होती कि उनका भतीजा मासूम बच्ची की हत्या करके आया है वह तुरंत पुलिस को सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी करा देती। 

किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए- अमन, साहिल का भाई
फुफेरे भाई अमन ने कहा कि जिस तरह साहिल ने नाबालिग बच्ची साक्षी की बेरहमी से हत्या की है, उसी तरह साहिल को भी मौत के घाट उतारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसने एक बेगुनाह किशोरी का कत्ल कर बहुत बुरा किया है। उसे अपने किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए। अब साहिल से उनका कोई रिश्ता नहीं है।

मूलरूप से बुलंदशहर का निवासी है साहिल
साहिल की बुआ ने बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर के देवीपुरा के निवासी हैं। उनके भाई सरफराज यानि साहिल के पिता व अन्य परिजन देवीपुरा में ही रहा करते थे। शादी के कुछ समय बाद सरफराज अपने बच्चों के साथ दिल्ली जाकर रहने लगे। देवीपुरा स्थित उनका मकान भी काफी समय पूर्व अन्य परिजनों ने बेच दिया। वह भी अन्य स्थान पर रह रहे हैं।

फांसी देने की मांग
हिंदू युवा वाहिनी और हिंदू समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने साक्षी के हत्यारोपी साहिल को फांसी की सजा देने की मांग की। इसके लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी एमपी सिंह को दिया। सगंठन से प्रिंस जादौन ने बताया कि अन्य समुदाय के लोग हिन्दू समाज की भोली-भाली लड़कियों को झूठे प्रलोभन देकर फंसा रहे हैं। 


 


संबंधित समाचार