होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रूसी सैनिकों को जेलेंस्की की सेना ने खारकीव से खदेड़ा, लहराया यूक्रेन का झंडा

रूसी सैनिकों को जेलेंस्की की सेना ने खारकीव से खदेड़ा, लहराया यूक्रेन का झंडा

 

यूक्रेन (Ukraine) ने दावा किया है कि उसने खारकीव (Kharkiv) क्षेत्र पर फिर से पूरी तरह से अपना कब्जा कर लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा सैन्य आक्रमण की घोषणा के पहले दिन ही रूस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था। अब यूक्रेन की सेना ने 13 सितंबर को एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने यह दावा किया है कि मंगलवार को यूक्रेनी-रूसी सीमा से 20 किलोमीटर से भी कम दूर वोवचांस्क को फिर से स्वतंत्र करा लिया गया है। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब छह महीने तक रूस के नियंत्रण में रहने वाले इन क्षेत्रों पर यूक्रेनी सैनिकों ने कस्बों और गांवों पर झंडे लहराए हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, हाल की हार को देखते हुए रूसी खुफिया अधिकारियों और सैन्य कमांडरों ने क्रीमिया से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, खारकीव क्षेत्र में यूक्रेन की सेना ने इज़्यूम और कुपियांस्क पर कब्जा कर लिया, जो डोनबास में रूसी सेना की आपूर्ति के लिए एक प्रमुख केंद्र हैं। खारकीव क्षेत्र पर अपने कब्जे को मजबूत करने के बाद यूक्रेनी सैनिकों ने छतों पर राष्ट्रीय ध्वज को भी लहराया।

बता दें कि इस महीने में अब तक यूक्रेनी सेना ने पूर्व और दक्षिण में 6,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा का क्षेत्र अपने कब्जे में कर लिया है। इसकी जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने दी है। उन्होंने अपने संबोधन में इस पर कहा कि उनकी सेना यूक्रेन को रूसी कब्जे से आजाद कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- Armenia - Azerbaijan Clashes: अजरबैजान के हमलों में 49 सैनिकों की हुई मौत


संबंधित समाचार