होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Russia Ukraine War: युद्ध से होने वाली मौत और तबाही का जिम्मेदार रूस होगा- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

Russia Ukraine War: युद्ध से होने वाली मौत और तबाही का जिम्मेदार रूस होगा- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

 

रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) के साथ युद्ध का एलान कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने कहा है कि इस पूरे मामले पर उनकी नजर लगातार बनी हुई है और अगले दिन वे जी-7 और नाटो समूह के देशों के साथ में बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस युद्ध से होने वाली मौत और तबाही का जिम्मेदार रूस को मानेगी। बाइडन फिलहाल व्हाइट हाउस (White House) से पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम (national security team) से लगातार अपडेट ले रहे हैं। इस युद्ध की आशंका के चलते अमेरिका पहले ही रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुका है।

बता दें कि पुतिन (Putin) ने यूक्रेनी सेना को आगाह किया है कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने घर वापस लौट जाएं। अन्यथा यह युद्ध नहीं टालेगा। इसके साथ ही रूस ने अन्य देशों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई भी दूसरा देश इस युद्ध के बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी वह जवाबी कार्रवाई होगी।

रूस ने किया यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन
जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रतिनिधि ने यह कहा कि हम रूस की इस कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना लगातार जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने के लिए, अपनी सीमा पर लौटने के लिए, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए अपील कर रहे हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की इस मेज पर लाएं। रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता (sovereignty) का उल्लंघन किया है।

यूक्रेन में आपातकाल का ऐलान
यूक्रेन में युद्ध की आशंका के चलते आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही यूक्रेन के 30 लाख लोगों को रूस छोड़ने की सलाह भी दी गई है। इसी के साथ यूक्रेन की संसद ने आम लोगों के पास हथियार रखने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। इससे पहले ही रूस यूक्रेन के आंतरिक सुरक्षा, विदेश और बैंक से जुड़ी अहम वेबसाइटों पर साइबर अटैक (Cyber Attack) कर चुका है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस के लोगों से शांति की एक भावुक अपील भी कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine Crisis: पुतिन ने किया युद्ध का ऐलान, किसी भी वक्त यूक्रेन में घुस सकती है रूसी सेना


संबंधित समाचार