होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रधानमंत्री मोदी का आज मलेसिया दौरा, कुआलालंपुर पहुंचने पर पीएम अनवर इब्राहिम ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का आज मलेसिया दौरा, कुआलालंपुर पहुंचने पर पीएम अनवर इब्राहिम ने किया भव्य स्वागत

 

PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत उनके मलयेशियाई समकक्ष पीएम अनवर इब्राहिम ने किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट गए इब्राहिम के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने लिखा, 'मैं कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की तरफ से किए गए हार्दिक स्वागत के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।'

आगामी कार्यक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों की तरफ संकेत करते हुए लिखा

प्रधानमंत्री ने अपने आगामी कार्यक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों की तरफ संकेत करते हुए लिखा, 'मैं सार्थक बैठकों और चर्चाओं के साथ-साथ भारत और मलयेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आशा करता हूं।' पीएम मोदी के दौरे से जुड़े ब्योरे के मुताबिक वे मलयेशिया में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे। 

पीएम अनवर इब्राहिम के साथ एक ही कार में तस्वीर भी साझा की

प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम अनवर इब्राहिम के साथ एक ही कार में तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर को पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी की तरह देखा जा रहा है। वहीं कई भाजपा नेताओं ने इस तस्वीर को शेयर भी किया है। और इस दौरे को देश की दृष्टि से अहम भी बताया है। बता दें की ये दौरा भारत- अमेरिका ट्रेड डील के बाद है। इसलिए भी इस दौरे को खास माना जा रहा है। 


संबंधित समाचार