होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Russia-Ukraine War: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 15 रुपये तक बढ़ेंगे ! गैस भी होगी महंगी

Russia-Ukraine War: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 15 रुपये तक बढ़ेंगे ! गैस भी होगी महंगी

 

रूस और यूक्रेन के बीच में छिड़े विवाद के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। पिछले दो महीनों में इसकी कीमत 27 फीसदी से अधिक बढ़ गई हैं और अब ये 100 डॉलर प्रति बैरल की कीमतों का आंकड़ा पार करते हुए 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि ये कीमत अभी और बढ़ सकती है। जिसका सबसे पहले सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर दिखाई देगा। कच्चे तेल के दामों ऐसे ही उछाल आता रहा तो निश्चित रूप से ही जल्द भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

रूस के यूक्रेन पर किए हमले पर अमेरिकी ने भी स्पष्ट संकेत दिए है। अमेरिका ने साफ किया है कि हालात ऐसे ही बने रहे तो नाटो भी इस टकराव में कूद सकता है। हालातों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि तीसरे विश्व युद्ध की संभावनाएं तेज हो रही है। जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। जिसका सबसे पहले सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर दिखाई देगा। कच्चे तेल के दामों ऐसे ही उछाल आता रहा तो निश्चित रूप से ही जल्द भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

भारत में 3 नवंबर से घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन जब से अभी तक कच्चा तेल के दाम 20 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा अधिक नहीं हुए है। जानकारों का मानना है कि अगर रूस और यूक्रेन का युद्ध ज्यादा दिनों तक चला तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक हो सकती है।  
 
उससे सबसे अधिक असर सीधा भारत पर पढ़ने वाला है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 के पार होने का खतरा बना है। वैश्विक बाजारों में युद्ध की स्थिति के बीच घरेलू तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर सकती है। संभव है कि यह बढ़ोतरी एक साथ ना की जाए और दो-तीन चरणों में इनके दामों में इजाफा किया जाए। ताकि एक दम लोगों पर असर नहीं पड़े।

इसके साथ ही वैश्विक बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमतें भी बढ़ रही हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में LPG और CNG के दाम में भी भारी उछाल देखने को मिल सकता है। इसका सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की दामों में बढ़ोतरी की संभावनाएं स्पष्ट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Ukraine Russia War: अमेरिका का रूस पर हमला, लगाए कई प्रतिबंध, नहीं कर सकेगा कारोबार!


संबंधित समाचार