होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Russia-Ukraine War LIVE: यूक्रेन में तीसरे दिन भी युद्ध जारी, जानें पल-पल की अपडेट

Russia-Ukraine War LIVE: यूक्रेन में तीसरे दिन भी युद्ध जारी, जानें पल-पल की अपडेट

 

यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान लगातार दो दिनों से जारी है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला बोल दिया। इस दौरान सरकारी क्वार्टरों के पास गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। व सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला बोल दिया। इस दौरान सरकारी क्वार्टरों के पास गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाएं लगातार पैदा हो रही हैं और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द जब्त की जा सकती है। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ इस पर सहमति के बना सकता है। यूक्रेन सरकार ने शुक्रवार को यह दावा किया कि रूस ने पिवडेन्नी के ब्लैक सी बंदरगाह के पास दो विदेशी जहाजों पर जमकर गोलीबारी की। रूस-यूक्रेन युद्ध की पल-पल की जानकारी के लिए जनता टीवी के साथ बनें रहें।

5:50 PM- कीव की बिल्डिंग पर मिसाइल हमले में किसी की जान का नुकसान नहीं- यूक्रेन
शनिवार की सुबह कीव में एक बिल्डिंग पर रूसी मिसाइल के हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यूक्रन सरकार के एडवाइजर ने ये दावा किया है।

5:43 PM- UN एजेंसी की रिपोर्ट: युद्ध के बीच 1.2 लाख यूक्रेनियों ने छोड़ा देश
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन से आम नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी है। संयुक्त राष्ट्र रिफ्यूजी एजेंसी के मुताबिक अब तक 1 लाख 20 हजार यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं।

5:35 PM- कीव में कर्फ्यू और कड़ा
यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू और कड़ा कर दिया गया है। कीव के मेयर ने कहा है कि कर्फ्यू तोड़ने वाले दुश्मन समझे जाएंगे। कीव में शाम 5 से सुबह 8 बजे तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा।

5:31 PM- यूक्रेन का दावा, पकड़े 4 रूसी सैनिक
यूक्रेन ने चार रूसी सैनिकों को पकड़ने का दावा किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने पकड़े गए रूसी सैनिकों की तस्वीर भी जारी की है।

4:55 PM- कीव से अब 30 किलोमीटर दूर रूसी सेना- ब्रिटेन
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूसी सेना यूक्रेनी राजधानी के और करीब पहुंच गई है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि रूसी सेना अब कीव से महज 30 किलोमीटर दूर है। रूस की सेना कीव की तरफ बढ़ रही है।

4:36 PM- नहीं छोड़ूंगा देश, यूक्रेन के राष्ट्रपति का नया वीडियो संदेश
अपने वीडियो संदेश में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन की आजादी के लिए अंत तक लड़ेंगे। हम सब यहां अपनी आजादी, अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और इसी तरह करते रहेंगे। जेलेंस्की ने इस वीडियो से पहले भी एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था वो रूसी सैनिकों की हिट लिस्ट में हैं और टारगेट नंबर वन हैं।

5:25 PM- कीव से कुछ दूरी पर रूसी सैनिक
रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से 30 किलोमीटर पीछे है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ये जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि यूक्रेनी सेना ने भी रूसी सेना को कड़ी चुनौती दे रखी है।

5:15 PM- यूक्रेन में फंसे भारतीयों का पहला जत्था हंगरी में किया प्रवेश

5:08 PM- पोलैंड ने विश्व कप क्वालीफायर में रूस के खिलाफ खेलने से मना किया
पोलैंड फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में पोलैंड अगले महीने रूस के खिलाफ अपना फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर मैच नहीं खेलेगा। महासंघ के अध्यक्ष सेजरी कुलेजा ने ट्विटर पर यह घोषणा की और संकेत दिया कि पोलैंड इस मामले में अन्य महासंघों के बात कर फीफा के सामने एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगा। 

5:00 PM- जो लोग हमारी मदद करना चाहते हैं, हम उन्हें हथियार उपलब्ध कराएंगे: यूक्रेनी राष्ट्रपति
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम कीव और इसके चारों तरफ प्रमुख बिंदुओं को नियंत्रित कर रहे हैं। जो लोग हमारी मदद करना चाहते हैं, हम उन्हें हथियार उपलब्ध कराएंगे। हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है, हम शांति से रह सकते हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है।

4:26 PM- यूक्रेन के शहरों को नहीं बना रहे निशाना- रूसी रक्षा मंत्री
यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्री ने यह दावा किया है कि वे यूक्रेन के शहरों को निशाना नहीं बना रहे हैं।

4:25 PM- रूस के आक्रमण की निगरानी कर रहा इंटरनेशनल कोर्ट
यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच इंटरनेशनल कोर्ट ने कहा है कि वह इसकी निगरानी कर रहा है। मानवता के खिलाफ अपराध पर रूस के खिलाफ केस चल सकता है।

4:13 PM- देश छोड़ पोलैंड पहुंचे एक लाख यूक्रेनी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान नागरिकों का पलायन भी जारी है। आधिकारियों के मुताबिक करीब एक लाख यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर पोलैंड जा चुके हैं।

3:42 PM- रूसी हमले में 3 बच्चों समेत 198 नागरिकों की मौत- यूक्रेन
यूक्रेन में रूस के हमले में 198 नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन सरकार का दावा है कि मारे गए आम नागरिकों में तीन बच्चों की भी मौत हो गई है।

3:31 PM- यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में पोलैंड कर रहा मदद - राजदूत
भारत में पोलैंड के राजदूत ने कहा है कि यूक्रेन रूस की आक्रामक कार्रवाई ने हमारे नागरिकों के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी कर दी है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि जो भारतीय यूक्रेन से निकल रहे हैं, हम उनकी मदद कर रहे हैं।

2:53 PM- पोलैंड राजदूत का बयान-हम यूक्रेन के साथ हैं 
भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बयान दिया कि पोलैंड यूक्रेन के साथ है, हम रूसी आक्रमण की कड़ी निंदा करते हैं। यूक्रेनियन देशभक्त लोग हैं जो अपने देश के लिए लड़ रहे हैं। 

2:30 PM- यूपी सरकार ने बनाई छात्रों को रिसीव करने के लिए टीम
यूक्रेन से आने वाले छात्रों को रिसीव करने के लिए यूपी सरकार ने तीन अधिकारियों की एक टीम बनाई है। इन छात्रों को दिल्ली एयरपोर्ट से रिसीव किया जाएगा, फिर टीम उनको उनके जिले तक पहुंचाएगी।

2:07 PM- यूक्रेन से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
एयर इंडिया की पहली फ्लाइट ने मुंबई के लिए बुखारेस्ट से रवाना हो चुकी है। रात करीब 9 बजे तक ये फ्लाइट भारत पहुंचेगी। 

1:51 PM- बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचे यूक्रेन में फंसे छात्र 
यूक्रेन में फंसे छात्र रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचे।

1:07 PM- रूसी सेना का मेलिटोपोल शहर पर कब्जा
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी जापोरिज्ज्या क्षेत्र के मेलिटोपोल शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है। यह जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से रॉयटर्स ने दी है।

1:03 PM- बाइडेन ने किया सैन्य सहायता देने का ऐलान
यूक्रेन-रूस में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 350 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूक्रेन में 'लंबे' युद्ध के लिए अब दुनिया को 'तैयार' रहना चाहिए।  

12:22 PM- कीव एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने हमला बहुत तेज कर दिया है। कीव एयरपोर्ट के पास एक बहुत बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले आज कोनोटॉप में रूसी एयरक्राफ्ट ने भी दो धमाके किए थे। 

12:11 PM- बुखारेस्ट के लिए एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट रवाना
यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट दिल्ली से बुखारेस्ट (रोमानिया) के लिए रवाना हो चुकी है। 

12:05 PM- अपने विमान तैनात नहीं करेगा IAF

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच आईएएफ यूके में Cobra Warrior 2022 Exercise के लिए अपने विमान को तैनात नहीं करेगा। IAF को इस अभ्यास के लिए 5 LCA तेजस विमान भेजने थे।

11:28 AM- घबराने की जरूरत नहीं, एडवाइजरी का पालन करें - जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से कॉल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी का पालन करें।"

11:26 AM- रूसी एयरक्राफ्ट ने कोनोटॉप में किए दो धमाके
जंग के तीसरे दिन रूस ने बमबारी और भी तेज कर दी है। कोनोटॉप में रूसी एयरक्राफ्ट ने हाल ही में दो धमाके किए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि खारकीव एयरपोर्ट पर भी रूस हमला बोल सकता है।  

11:21 AM- यूक्रेन के ख़ारकिव में एयर अलर्ट
यूक्रेन के Kharkiv में एयर अलर्ट जारी कर दिया गया है। थोड़ी देर पहले ही बॉर्डर एरिया में तीन अमेरिकी विमान देखे गए थे।

11:16 AM- जेलेंस्की ने ठुकराया अमेरिका का ऑफर 
रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अमेरिका के यूक्रेन छोड़ने के ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हमें हथियार चाहिए ना की कोई सवारी। दरअसल, आज अमेरिकी वायुसेना के तीन विमानों को रोमानिया हवाई क्षेत्र में उड़ते हुए देखा गया है। इन विमानों ने करीब तीन घंटे तक उड़ान भरी है। इसमें एक पोलैंड हवाई क्षेत्र में ईंधन भरने वाला विमान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये विमान रेस्क्यू के लिए अमेरिका की तरफ से भेजा गया था।  

11:00 AM- भारतीयों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट पहुंचा एअर इंडिया का विमान 
यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया का विमान बुखारेस्ट पहुंच चुका है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।

10:39 AM- कीव पर कब्जा करने के प्रयास में रूस- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने यह चेतावनी दी थी कि रूस सुबह होने से पहले कीव पर कब्जा करने की कोशिश करेगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम राजधानी को नहीं खो सकते।

10:30 AM- पश्चिमी यूक्रेन पर बना हेल्प डेस्क
यूक्रेन से लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए पश्चिम यूक्रेन के पास इगवार बॉर्डर के पास हंगरी सरकार ने एक हेल्प डेस्क बनाया है। यहां से यूरोप में एंट्री करने के लिए लोगों को यूरोपियन यूनियन के कागजात दिखाने जरूरी होंगे। 

10:27 AM- यूक्रेन बॉर्डर के पास देखे गए 3 अमेरिकी विमान
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में कम से कम तीन अमेरिकी विमान को यूक्रेन बॉर्डर के पास रोमानिया एयरस्पेस में देखा गया  है। ये तीनों जहाज 3 घंटे से लगातार उड़ान भर रहे हैं। इनमें से एक विमान खुफिया जानकारी इकट्ठा करने में जुटा हुआ है। जबकि 2 मिड एयर रिफ्यूलिंग टैंकर बताए जा रहे हैं। 

10:19 AM- हिंसा रोके रूस, यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान हो- भारत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवाने के लिए कल देर रात चले एक प्रस्ताव पर चर्चा में भारत ने हिस्सा लिया। भारत ने संबद्ध पक्षों का हिंसा को तुरंत रोक कर कूटनीतिक उपायों पर लौटने और देशों की संप्रभुता व प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करने को कहा।

9:45 AM- सीमा जांच चौकियों पर जाने से करें परहेज- भारतीय दूतावास 
हमारे दूतावासों भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए पड़ोसी देशों के साथ काम कर रहे हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर जाने से बचने को कहा है क्योंकि सीमा जांच चौकियों पर स्थिति संवेदनशील।

9:41 AM- रूस और यूक्रेन में विज्ञापनों पर ट्विटर ने लगाई रोक 
ट्विटर ने कहा है कि वह रूस और यूक्रेन में विज्ञापनों पर अस्थायी तौर पर रोक लगा रहा है, ताकि यह सुनश्चिति किया जा सके कि उसके इस मंच पर सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी को प्राथमिकता दी जाए। इसकी जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान के जरिए दी। कंपनी ने कहा कि, "हम महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी सुनश्चिति करने के लिए यूक्रेन और रूस में विज्ञापनों को अस्थायी रूप से रोक रहे हैं ।"

9:42 AM- यूक्रेन में बेटी सुरक्षित- हेडन पैनेटीयर
गोल्डन ग्लोब नामांकित "नैशविल" अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर ने यह साफ कहा है कि कीव में उनकी बेटी सुरक्षित है। ई न्यूज ने बताया कि हेडन पैनेटीयर ने रूसी आक्रमण के बीच बेटी काया के सुरक्षित होने की पुष्टि कर ली है। उन्होंने बताया कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बीच उनकी 7 वर्षीय बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि काया यूक्रेन में अपने पिता व्लादिमिर क्लिशको के साथ रहती है।

8:19 AM- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बुखारेस्ट रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान 
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शनिवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे से एयर इंडिया का एक विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए निकल चुका है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि उड़ान, AI1943, ने मुंबई हवाई अड्डे से लगभग 3.40 बजे उड़ान भरी, जो लगभग 10 बजे (भारतीय मानक समय) बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगा।

8:15 AM- इजरायल के प्रधानमंत्री करें रूस के साथ बातचीत की मध्यस्थता: ज़ेलेंस्की
यूक्रेन की UNIAN समाचार एजेंसी के मुताबिक वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इज़रायल के प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेट को रूस के साथ संभावित वार्ता में मध्यस्थ के रूप में काम करने के लिए कहा है। 

7:40 AM- रूस के साथ बातचीत को यूक्रेन तैयार 
यूक्रेन के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन का नेतृत्व रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है और दोनों ही पक्ष वार्ता के प्रारूप पर चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमात्री पेसकोव ने कहा कि 'यूक्रेन ने वारसॉ में वार्ता आयोजित करने की पेशकश की है, जबकि रूस ने म्स्किक में वार्ता करने की मंशा दिखाई थी।'

7:00 AM-जेलेंस्की ने देर रात सड़क पर निकलकर शेयर किया अपना वीडियो
रूस के लगातार हमलों और राजधानी कीव के घिर जाने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की अपने देश यूक्रेन की राजधानी कीव में ही डटे हुए हैं। इसकी पुष्टि एक वीडियो द्वारा हुई है और यह वीडियो खुद ज़ेलेंस्की द्वारा जारी किया गया है। अपने सलाहकारों और प्रधानमंत्री से घिरे जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक सड़क से वीडियो जारी कर कहा ,हम कीव में ही हैं। हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। 

6:58 AM- रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में किया हमला
शुक्रवार को रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में हमला कर दिया, जिसकी अवाज सरकारी क्वार्टरों के निकट आवाजें गूंज रही थी। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में युद्ध की आशंकाएं पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में कोशिशे भी शुरू हो गए है। युद्ध से हताहतों की बढ़ती संख्या के बीच क्रेमलिन ने कहा कि रूस यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बात करने के लिए पुरी तरह तैयार है। 

6:57 AM- UNSC में निंदा प्रस्ताव के खिलाफ रूस ने किया वीटो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निंदा प्रस्ताव के खिलाफ रूस ने अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया है। UNSC ने यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की आक्रामकता की निंदा की थी, साथ ही वहां से सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग भी की थी।

 

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War Live: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना की भयंकर तबाही, जानें पल-पल की अपडेट


संबंधित समाचार