होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Russia-Ukraine War Live: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना की भयंकर तबाही, जानें पल-पल की अपडेट

Russia-Ukraine War Live: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना की भयंकर तबाही, जानें पल-पल की अपडेट

 

यूक्रेन में रूस का हमला दूसरे दिन भी जारी है। रूस धीरे-धीरे यूक्रेन की राजधानी कीव को अपनी जकड़ में जकड़ता जा रहा है। यूक्रेन में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही है। राजधानी कीव शहर में एक के बाद मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। डर के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। इसी बीच यूक्रेन का कहना है कि उसने अब तक 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार दिया है। वहीं दोनों देशों की लड़ाई में अमेरिका ने यूक्रेन को युद्ध में अपनी सेना भेजने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो समूह को देशों को डरपोक तक करार दिया है। 

लगातार होते हमलों और बढ़ती तबाही के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो शेयर करते हुए चिंता जाहिर की है। राष्ट्रपति ने लोगों से भी अपील की है कि सभी अपने-अपने घरों में ही रहें और कर्फ्यू के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मेरी और मेरे परिवार की जान को भी खतरा है। दुश्मन उनको मारने की कोशिश में हैं।... रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़ें रहें जनता टीवी के साथ...

4:17 PM यूक्रेन की सेना ने हथियार डाले तो रूस बातचीत को तैयार: विदेश मंत्री लावरोव

3:17 PM ब्रिटिश एयरवेज के मालिक IAG अब रूस के ऊपर से उड़ान नहीं भरेंगे: CEO

3:09 PM रूसी सेना उत्तर पूर्व और पूर्व से कीव की ओर बढ़ रही है। : यूक्रेन सेना

1:55 PM यूरोपीय संघ रूस और वैश्विक वित्तीय प्रणाली के बीच 'सभी लिंक' काटना चाहता है: फ्रांसीसी वित्त मंत्री

रूसी सेना यूक्रेन में अपनी गहरी पैठ बना रही है। रूसी सेना कीव के बाहरी इलाके में पहुंच गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का कहना है कि हमलावर सैनिक नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और घिरी हुई राजधानी में विस्फोटों को सुना जा सकता है।

उत्तरी कीव में भारी गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। उसी जगह पर रूसी सेना को देखा गया है।

 

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसा रूस,  यूक्रेन के 137 लोगों की मौत


संबंधित समाचार