होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रोहिणी में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, ‘ऑपरेशन शस्त्र’ में 74 आरोपी दबोचे

रोहिणी में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, ‘ऑपरेशन शस्त्र’ में 74 आरोपी दबोचे

 

Rohini Operation Shastra: रोहिणी जिला पुलिस ने 17 से 20 सितंबर तक चलाए गए ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत संगठित अपराध और स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य इलाके में अवैध हथियार, नशे और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगाना था।

DCP रोहिणी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में करीब 300 पुलिसकर्मियों की 16 टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल 74 आरोपियों को गिरफ्तार/पकड़ा, जिनमें 4 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 अवैध हथियार, 31 जिंदा और 2 खाली कारतूस बरामद किए। इसके अलावा 6 बटनदार चाकू भी जब्त किए गए। बरामद हथियारों में इटली निर्मित Beretta पिस्टल भी शामिल है।

वहीं, NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने 801 ग्राम हेरोइन, 104 ग्राम मॉर्फिन और 17 ग्राम कोकीन समेत अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए।

पुलिस ने जुए के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 11 मामले दर्ज किए और 27 आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान 1.75 लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के दौरान अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। अभियान के जरिए रोहिणी इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

संवाददाता सुरेंद्र की रिपोर्ट


संबंधित समाचार