होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रैली में ओवैसी ने छेड़ी मोहब्बत की बात, लोगों से बोले- ये काम जरूर करें

रैली में ओवैसी ने छेड़ी मोहब्बत की बात, लोगों से बोले- ये काम जरूर करें

 

Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एक तरफ जहां, राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं तो वहीं दूसरी ओर सूबे में सियासी बयानबजी भी जारी है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सूबे में जारी सियासी शतरंज के बीच असदुद्दीन ओवैसी का एस ऐसा बायान सामने आया है, जिसे सुनकर उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।

जब ओवैसी बने 'लव गुरु'

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सांसद असदुद्दीन ओवैसी का एक बिल्कुल नया और अनोखा अंदाज देखने को मिला है, वो 'लव गुरु' के अवतार में नजर आए। इस चुनावी रैली में ओवेसी ने लोगों को मोहब्बत का पाठ पढ़ाया। ओवैसी ने मियां-बीवी के रिश्ते में मोहब्बत कायम रखने की एक खास सलाह दी है। ओवैसी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि अपनी बीवी से प्यार का इजहार करने में कंजूसी मत करिए। सुबह उठकर और शाम ही नहीं दिन में दो-चार बार आप अपनी बीवी से मोहब्बत का इजहार करिए। सोने से पहले भी उन्हें, आई लव यू बोलिए।

लोगों को पसंद आया ओवैसी ये अंदाज

ओवैसी का यह नया अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बयान पर रिएक्शन भी दिए। कई यूजर्स को तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि अपने विरोधियों पर जमकर हमला करने वाले ओवैसी लव गुरु को अवतार में नजर आएंगे।

यूपी चुनाव पर तैयारियां तेज

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 2027 की विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में हो रही सियासी हलचल के बीच ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन को लेकर राजनीतिक पार्टियों को एक बड़ा ऑफर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘उनकी पार्टी नहीं चाहती कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि अगर कोई दल बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहता है, तो वह AIMIM से बातचीत कर सकता है।’ ओवैसी ने कहा कि, किसी एक पार्टी के अकेले बीजेपी को रोकने की कोशिश करना पर्याप्त नहीं होगा।


संबंधित समाचार