होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Unnao में पुल से नीचे गिरी 35 यात्रियों से भरी रोडवेज बस, सात की हालत गंभीर

Unnao में पुल से नीचे गिरी 35 यात्रियों से भरी रोडवेज बस, सात की हालत गंभीर

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (unnao) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आजाद मार्ग बाईपास के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिनमें से सात की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना इलाके में अचानक आजाद नगर की रोडवेज बस आजाद मार्ग चौराहा पर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 35 यात्रियों में से सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख पुकार के बीच सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को कानपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

बता दें कि यह हादसा बीती रात लगभग दो बजे हुआ है। आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस 35 यात्रियों को लेकर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस आजाद मार्ग चौराहा के पास पहुंची तभी बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और पुल से नीचे गिरी गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार के बीच आसपास के ढाबों से लोग दौड़ कर आए और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जिन्हें मामूली चोट आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

इस हादसे के बारे में कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी दिनेश व सुनील ने बताया कि चालक काफी तेज रफ्तार से बस चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी उसने बस की रफ्तार को धीमा नहीं किया, जिसके चलते यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों की सूची
कानपुर निवासी दिनेश, सुनील, बहराइच की निवासी मुन्नी देवी,  कल्याणपुर कानपुर की निवासी हिरामती, कानपुर देहात के सिकंदरा के निवासी वंदना, श्रावस्ती के निवासी सर्वेश पाठक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें- आजम खान 27 महीने की कैद के बाद सीतापुर जेल से रिहा, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव ने किया स्वागत


संबंधित समाचार