होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बहादुरगढ़ में सड़क हादसा: एक ट्रक ने किसान आंदोलन में शामिल तीन महिला प्रदर्शनकारियों को कुचला, मौत

बहादुरगढ़ में सड़क हादसा: एक ट्रक ने किसान आंदोलन में शामिल तीन महिला प्रदर्शनकारियों को कुचला, मौत

 

Hayana: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं को एक ट्रक से कुचले जाने की खबर सामने आई है। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। ये सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं। 

दरअसल, गुरुवार सुबह करीब सवा छह बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस  ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शवों को अपने कब्जे में प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया दिया गया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में दिवाली पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखे बेचने पर रोक


संबंधित समाचार