होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

RJD की पहली उम्मीदवार सूची जारी, राघोपुर से तेजस्वी यादव और मनेर से भाई विरेंद्र होंगे मैदान में

RJD की पहली उम्मीदवार सूची जारी, राघोपुर से तेजस्वी यादव और मनेर से भाई विरेंद्र होंगे मैदान में

 

RJD Candidate List : महागठबंधन में कांग्रेस और RJD के बीच सीटों शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने उम्मीदवारों को टिकट बांटना शुरू कर दिया है। इस बार लालू यादव ने खुद अपने हाथों से उम्मीदवारों को टिकट बांटा है। इस दौरान वहां तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव आज यानी 15 अक्टूबर को वैशाली समाहरणालय में नामांकन भी करेंगे। आइए जानते हैं कौन और कहां से चुनाव लड़ेगा।


महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे मुकेश रौशन 

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि इसराइल मंसूरी को कांटी से और मुकेश रौशन को महुआ सीट मैदान में उतारा गया है। विजय सम्राट को शेखपुरा से टिकट दिया गया है। शक्ति यादव को हिलसा से टिकट दिया गया है। रणविजय साहू को मोरवा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बेलगंज सीट से विश्वनाथ यादव और इस्लामपुर सीट से राकेश रौशन चुनाव लड़ेंगे। अनिरुद्ध यादव को बख्तियारपुर से टिकट दिया गया है। रामानुज यादव को सोनपुर से और रामानंद यादव को फतुहा से टिकट दिया गया है। आलोक मेहता को उजियायरपुर से टिकट दिया गया है। रामबृक्ष सदा को अलौली से टिकट दिया गया है। सुरेंद्र राम को गरखा से टिकट दिया गया है। चंद्रशेखर यादव को मधेपुरा से टिकट दिया गया है। पारू विधानसभा सीट से शंकर प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे।


जबकि अख़्तरुल इस्लाम शाहीन को समस्तीपुर से टिकट दिया गया है। ओसामा साहब को सिवान के रघुनाथपुर से टिकट मिला है। अवध बिहारी चौधरी को सिवान सदर से टिकट दिया गया है। देव कुमार चौरसिया को हाजीपुर से और आलोक कुमार मेहता को उजियारपुर सीट से मैदान में उतारा गया है। सरायरंजन सीट से अरविंद कुमार साहनी और इस्लामपुर सीट से राकेश रोशन को मैदान में उतारा गया है। महुआ से मुकेश रोशन को टिकट दिया गया है। मोरवा से रणविजय साहू को और बख्तियारपुर से अनिरुद्ध यादव को टिकट मिला है। 


मनेर से चुनाव लड़ेंगे भाई वीरेन्द्र 

मनेर से भाई वीरेन्द्र को टिकट दिया गया है। रामानंद यादव को फतुहा से और बोंगों सिंह को मटिहानी से टिकट दिया गया है। परबत्ता सीट से संजीव कुमार सिंह को मैदान में उतारा गया है। अवध बिहारी चौधरी को सिवान से टिकट मिला है। रघुनाथपुर से ओसामा शहाब और संदेश से दीपू सिंह को टिकट दिया गया है। अख्तरुल इस्लाम शाहीन को समस्तीपुर से टिकट दिया गया है। जोकीहाट से मोहम्मद शाहनवाज और मोरवा से रणविजय साहू को टिकट मिला है। कांटी से मो इसराइल मंसूरी को टिकट दिया गया है। शाहपुर से राहुल तिवारी को और दरभंगा ग्रामीण से ललित यादव को मैदान में उतारा गया है। बहादुरपुर से भोला यादव को और सोनपुर से रामानुज प्रसाद को टिकट दिया गया है। रफीगंज से मो निहालुद्दीन को और मसौढ़ी से रेखा पासवान को टिकट दिया गया है।

हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे देव प्रकाश चौरसिया

विजय सम्राट को शेखपुरा से टिकट दिया गया है। विश्वनाथ यादव को बेलागंज से टिकट दिया गया है। रामवृक्ष सदा को अलौली से टिकट दिया गया है। गरखा से सुरेंद्र राम को टिकट दिया गया है। चंद्र हांस चौपाल को सिंघेश्वर से टिकट दिया गया है। हाजीपुर से देव प्रकाश चौरसिया को टिकट मिला है। निरंजन कुमार को गायघाट से टिकट दिया गया है। अनीता देवी को नोखा से टिकट दिया गया है। मुन्ना यादव को मीनापुर से टिकट दिया गया है। शैलेंद्र प्रताप सिंह को तरैया से टिकट दिया गया है। ललन यादव को साहेबपुर कमाल से टिकट दिया गया है। अमर पासवान को बोचहा से टिकट दिया गया है।


संबंधित समाचार