होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया सुशांत का एक अनदेखा वीडियो, कैप्शन में लिखी ये खास बात

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया सुशांत का एक अनदेखा वीडियो, कैप्शन में लिखी ये खास बात

 

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड (Bollywood) के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सभी याद कर रहे हैं। सुशांत आज सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसे सुशांत के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सुशांत और रिया के इस वीडियो पर फैन्स लगातार तेजी से कमेंट कर रहे हैं, वहीं ये वीडियो वायरल होना भी शुरू हो गया है।

ये है वीडियो
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सुशांत और रिया, जिम में दिखाई दे रहे हैं। दोनों अलग-अलग पोज देते हुए मस्ती कर रहे हैं। वहीं वीडियो में सुशांत को मुस्कुराते हुए देख सभी फैन्स की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।  और वो अभिनेता को याद कर इस वीडियो पर कई फैन्स ने कमेंट किया है।



रिया का कैप्शन
रिया चक्रवर्ती ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मैं तुम्हें बहुत याद करती हूं।' इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने दिल का इमोजी भी शेयर किया है। बता दें कि रिया और सुशांत के इस वीडियो के साथ 'विश यू वर हियर' गाना बज रहा है। इस वीडियो को कुछ ही मिनट्स में हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स दिल का इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में रश्मि ने देवोलीना को जड़ा थप्पड़ !


संबंधित समाचार