होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब !, कैब ड्राइवरों ने किया हड़ताल, जानिए पूरा मामला

गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब !, कैब ड्राइवरों ने किया हड़ताल, जानिए पूरा मामला

 

Uber Ola Driver: साइबर सिटी गुरुग्राम में आज सफर करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। क्योंकि अपनी सुरक्षा और फर्जी यात्रियों के बढ़ते खतरों को देखते हुए एप-आधारित कैब ड्राइवरों ने 23 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। सेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है, उसी तरह कैब बुक करने वाले ग्राहकों की भी केवाईसी होनी चाहिए। वहीं, हाल ही में हुए हिंसक घटनाओं और ड्राइवर्स पर हमलों ने इस विराेध प्रदर्शन को और तेज कर दिया है। 

ड्राइवर असुरक्षित महसूस करते हैं

चालकों का कहना है कि एग्रीगेटर कंपनियां जैसे ऊबर या ओला ड्राइवर्स का तो कड़ा वेरिफिकेशन करती हैं, लेकिन यात्रियों की पहचान सुनिश्चित नहीं की जाती। एक चालक ने कहा कि हमे फर्जी और असत्यापित यात्रियों से सुरक्षा चाहिए। यात्रियों का केवाईसी होने से अपराधों पर लगाम लगेगी।कैब में यात्रियों और ड्राइवरों के लिए एसओएस बटन जैसे फीचर्स तो हैं, लेकिन चालकों ने इनकी प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि इमरजेंसी में ये फीचर्स समय पर मदद नहीं पहुंचा पाते, जिससे ड्राइवर असुरक्षित महसूस करते हैं।

चालकों ने जनवरी में हुई 25 वर्षीय सूरज सिंह की हत्या का जिक्र किया

चालकों ने जनवरी में हुई 25 वर्षीय सूरज सिंह की हत्या का जिक्र किया, जिसका उसकी अपनी ही गाड़ी में  गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। ऐसी घटनाओं के बाद चालकों में अपनी जान को लेकर गहरा डर बना हुआ है। विरोध कर रहे चालकों का आरोप है कि कभी-कभी  ग्राहक उनसे दुर्व्यवहार भी करता है, जिसकी शिकायत करने के लिए कोई ठोस सिस्टम नहीं है। इसलिए वे एक ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जहां वे बिना किसी डर के न केवल अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, बल्कि उसपर सुनवाई भी हो।


संबंधित समाचार