होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के गलवान वाले ट्वीट पर विवाद, बीजेपी ने बताया इसे सेना का अपमान

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के गलवान वाले ट्वीट पर विवाद, बीजेपी ने बताया इसे सेना का अपमान

 

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर ट्वीट करके गलवान युध्द को लेकर सेना पर टिप्पणी की है।

बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के उस बयान पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होने कहा था कि राजनीतिक नेतृत्व से हरी झंडी मिलने पर भारतीय सेना पीओके को वापस ले लेगी। ऋचा ने इस बयान पर रिट्वीट करते हुए लिखा है कि 'गलवान कहता है कि हाय'

बीजेपी ने कहा यह भारतीय सेना का अपमान

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अपमान जनक ट्वीट। इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है'। सोशल मीडिया यूजरों ने भी ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रोलर्स का कहना है कि 2020 में गलवान घाटी में 20 सैनिक शहीद हुए थे, अभिनेत्री का यह ट्वीट देश के जवानों का अपमान है।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान में हुआ था विवाद

बताते चले कि 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सा झील के पास हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे और चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे, उसके बाद दोनो दशों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया था।

अक्सर ऋचा चड्ढा बेवाक से अपनी बातें सोशल मीडिया में रखती है, और ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है। इस बार भी भारतीय सेना के ऊपर विवादित ट्वीट करके वो पहले से ही सोशल मीडिया यूजरों से ट्रोल हो रही थी। अब भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के ट्वीट ने एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- बड़े बिजनेसमैन हैं Shahid Kapoor, नेट वर्थ जानकर हैरान हो जाएंगे आप


संबंधित समाचार