होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

REPUBLIC DAY : राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

REPUBLIC DAY : राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

 

Republic day :  पूरा भारत वर्ष आज 74वां गणतंत्र दिवसमना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवाशियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी कर्तव्य पथ पर धव्जारोहन करेंगी।

इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। परेड से पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे वार मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस गणतंत्र दिवस पर इजिप्ट, यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी चीफ गेस्ट हैं। परेड में राज्यों, विभागों और आर्म्ड फोर्सेस की 23 झांकियां निकाली जाएंगी। गणतंत्र दिवस में राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दिए जाने की परंपरा है। अब तक ये सलामी ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों से दी जाती थी, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी इस्तेमाल की गई थीं।

अब इनकी जगह भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से सलामी दी जाएगी। ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं। इन्हें 1972 में डिजाइन किया गया था और ये 1984 से सर्विस दे रही हैं। दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार ने कहा कि 105MM देश में बनी तोपें हैं इसलिए हम इनसे सलामी देना चाहते हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है और हम इसीलिए स्वदेशी तोप का इस्तेमाल करेंगे। गणतंत्र दिवस पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ऊंटों की टुकड़ी में महिला अफसरों को शामिल किया गया है। सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम आकाश टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगीं। इनमें आर्मी के 3 और एयरफोर्स और नेवी की एक-एक मेंबर्स शामिल होंगे।


संबंधित समाचार