होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ से भड़की रिलायंस पहुंची कोर्ट, कृषि कानूनों को लेकर कही ये बड़ी बात

उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ से भड़की रिलायंस पहुंची कोर्ट, कृषि कानूनों को लेकर कही ये बड़ी बात

 

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर एक महीने से ज्यादा समय से जारी किसानों के आंदोलन के बीच देश के सबसे बड़े और अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि वह न तो किसानों से खाद्यान्नों की सीधी खरीद करती है और न ही वह अनुबंध पर खेती के व्यवसाय में है। कंपनी का यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में सामने आया है, जब वह देश में जारी किसान आंदोलन में सबसे ज्यादा निशाने पर है। बता दें कि प्रदर्शनकारी किसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को नए कृषि कानूनों का लाभार्थी मान उसका विरोध कर रहे हैं। 

उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ मामले में रिलायंस ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा 

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि उसकी अनुषंगी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़-फोड़ (टावरों के साथ) की अवैधानिक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सरकारी प्राधिकरणों के तत्काल दखल की मांग की है।कंपनी ने कहा कि देश में अभी जिन कृषि कानूनों को लेकर बहस चल रही है, उनके साथ उसका (कंपनी का) कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसे इन कानूनों से किसी तरह का कोई फायदा नहीं हो रहा है।

कंपनी ने आगे कहा, "रिलायंस का नाम इन तीन कानूनों के साथ जोड़ना सिर्फ और सिर्फ हमारे कारोबार को नुकसान पहुंचाने और हमें बदनाम करने का कुप्रयास है।" वही, कंपनी ने कहा कि वह कॉरपोरेट या अनुबंध कृषि नहीं करती है। उसने कॉरपोरेट अथवा अनुबंध पर कृषि के लिये पंजाब या हरियाणा या देश के किसी भी हिस्से में प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर कृषि भूमि की खरीद नहीं की है। खाद्यान्न व मसाले, फल, सब्जियां तथा रोजाना इस्तेमाल की अन्य वस्तुओं का अपने स्टोर के जरिये बिक्री करने वाली उसकी खुदरा इकाई किसानों से सीधे तौर पर खाद्यान्नों की खरीद नहीं करती है।

इसके अलावा ने रिलायंस ने कहा, "किसानों से अनुचित लाभ हासिल करने के लिए हमने कभी लंबी अवधि का खरीद अनुबंध नहीं किया है। हमने न ही कभी ऐसा प्रयास किया है कि हमारे आपूर्तिकर्ता किसानों से पारिश्रामिक मूल्य से कम पर खरीद करें। हम ऐसा कभी करेंगे भी नहीं।"

यह भी पढ़ें- दिल्ली सीमा से सटे कई मार्ग बंद, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की दी सलाह


संबंधित समाचार