होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का नया मुकाम, 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज का नया मुकाम, 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 2% बढ़त आने से वैल्यूएशन बढ़कर 9.01 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। रिलायंस पिछले साल अगस्त में 8 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंची थी। इस मामले में भी वो देश की सबसे पहली कंपनी बनी थी।

मार्केट कैप में आईटी कंपनी टीसीएस का दूसरा नंबर है। उसका वैल्यूएशन 7.70 लाख करोड़ रुपए है। रिलायंस 10 हजार करोड़ रुपए का तिमाही मुनाफा कमाने वाली देश की पहली निजी कंपनी भी है। उसे 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पहली बार इतना प्रॉफिट हुआ था। जनवरी में तिमाही नतीजे घोषित करने के बाद से रिलायंस के शेयर का अच्छा प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को तेजी का लगातार 5वां दिन है।

इस साल शेयर 27% रिटर्न दे चुका। 31 दिसंबर 2018 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत बीएसई पर 1121 रुपए थी। शेयर अब 1428 रुपए पर आ गया। यह 52 हफ्ते का उच्च स्तर भी है। ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने बुधवार को यह रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक रिलायंस के न्यू कॉमर्स और ब्रॉडबैंड बिजनेस की मदद से अगले 24 महीने में कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

 

यह भी पढ़ें- ई-कॉमर्स कंपनियों पर कस सकता है शिकंजा, सरकार कर रही इन आरोपो की जांच


संबंधित समाचार