होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Salman Khan: फिल्म ‘Antim’ की Release Date का खुलासा, नए अंदाज में दिखेंगे सलमान

Salman Khan: फिल्म ‘Antim’ की Release Date का खुलासा, नए अंदाज में दिखेंगे सलमान

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म अंतिम का इंतजार खत्म हुआ। एक्टर की फिल्म राधे की रिलीज के बाद अब उनकी अंतिम की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। 

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म अंतिम का पोस्टर पर शेयर किया है। इसमें वे एक सिख के लुक में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ सलमान ने फिल्म की डिटेल्स का भी खुलासा किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- ‘#Antim 26 नवंबर, 2021 के दिन दुनियाभर के थियेटर्स पर रिलीज होने जा रही है। ZEE और पुनीत गोएंका संग हमारा एसोसिएशन काफी शानदार रहा है। हमने साथ में रेस 3, लवयात्री, भारत, दबंग 3, कागज और राधे जैसी फिल्में की हैं। अब इस कोलाबोरेशन के साथ अंतिम फिल्म लेकर आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो Zee को आने वाले वक्त में और ऊंचे मुकाम पर लेकर जाएंगे’।

अपकमिंग फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में सलमान काफी समय बाद एक सिख की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। इसमें सलमान के साथ आयुष शर्मा और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि इस साल सलमान खान की यह दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले उनकी राधे रिलीज हुई थी। यह फिल्म पैनडेमिक में रिलीज हुई इस कारण वह ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। इस फिल्म पर दर्शकों के मिली-जुली समीक्षा की है।

यह भी पढ़ें- शहनाज गिल हमेशा के लिए छोड़ रहीं मुंबई ?


संबंधित समाचार