होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शादी के दूसरे सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने फैंस को दिया सरप्राइज, बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

शादी के दूसरे सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने फैंस को दिया सरप्राइज, बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

 

Randeep Hooda Pregnancy Announcement: अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में जानकारी दी है कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में और क्या है? 

कैप्शन में अभिनेता ने लिखा 'प्यार और रोमांच के दो साल

इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों पति-पत्नी जंगल में अलाव के पास बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा 'प्यार और रोमांच के दो साल और अब नन्हा मुन्ना आने वाला है।' कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। रणदीप हुड्डा ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही यह वायरल हो गई है।

रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर 2023 को लिन लैशराम के साथ शादी की थी

बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर 2023 को लिन लैशराम के साथ शादी की थी। उन्होंने मैतेई परंपरा से मणिपुर के इम्फाल में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन दिया था। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिल्म 'जाने जान' 2023 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'मैरी कॉम' में काम किया था। वह मॉडल और कारोबारी भी हैं।रणदीप हुड्डा को आखिरी बार सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'जाट' (2025) में देखा गया था। इसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। अगली बार वह अंग्रेजी फिल्म 'मैचबॉक्स' का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।


संबंधित समाचार